Dhanbad News : शहर के शिक्षण संस्थानों में महिला दिवस पर हुए कई कार्यक्रम

Updated at : 09 Mar 2025 1:43 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : शहर के शिक्षण संस्थानों में महिला दिवस पर हुए कई कार्यक्रम

Dhanbad News : शिक्षा, आत्मनिर्भरता व नेतृत्व में महिलाओं की भूमिका बढ़ाने पर जोर

विज्ञापन

Dhanbad News : शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास मनाया गया. इस अवसर पर बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, कॉलेजों और स्कूलों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रमों में महिला सशक्तीकरण पर संगोष्ठियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पुरस्कार वितरण और प्रेरणादायक वक्तव्य शामिल थे. शिक्षण संस्थानों ने महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए विशेष सत्र आयोजित किये. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों ने महिला शिक्षा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व में उनकी भूमिका को बढ़ावा देने पर जोर दिया.

बीबीएमकेयू पीजी हिंदी विभाग में मना महिला दिवस :

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के पीजी हिंदी विभाग में महिला दिवस पर कार्यक्रम हुआ. मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. रामकुमार सिंह ने कहा कि आज महिलाएं अबला नहीं, बल्कि सबला हैं, और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसका प्रमाण हैं. कुलसचिव डॉ धनंजय कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय में छात्राओं की बढ़ती संख्या और उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में छात्राओं ने स्वरचित कविताओं का पाठ किया. विशिष्ट अतिथि डॉ संगीता नाथ और डॉ ममता बनर्जी की कविताओं को सराहा गया. कुलपति ने दोनों कवयित्रियों सहित अन्य शिक्षकों को सम्मानित किया.

पीजी मास कम्युनिकेशन विभाग में मना महिला दिवस :

बीबीएमकेयू के जनसंचार विभाग में आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध महिला व्यक्तित्व की लघु जीवनी, नारीवाद का इतिहास, स्किट, कविता, शायरी और गीतों के माध्यम से महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक उपलब्धियों पर चर्चा की गयी. विभागाध्यक्ष डॉ जितेंद्र आर्यन ने महिलाओं के सशक्तीकरण पर विचार साझा किये, जबकि सहायक प्रोफेसर डॉ विकास चंद्र ने समानता और महिला उत्थान के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया. धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्रोफेसर हर्षित कच्छप ने किया. कार्यक्रम में बीबीएमकेयू स्कॉलर अंजली कुमारी सहित आद्या, कृति, सिमरन, नेहा, दुलाल, वसीम, युधिष्ठिर, विजय, शिवानी, बजरंग, बहादुर, सौरभ, रोहित, विकास समेत कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. .

एसएसएलएनटी में महिला दिवस व होली मिलन :

एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में महिला दिवस और होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ. प्राचार्या डॉ. शर्मिला रानी ने अतिथियों का स्वागत किया. मुख्य अतिथि आइआइटी आइएसएम की डॉ मधुलिका गुप्ता ने जीवन की कठिनाइयों को अवसर के रूप में देखने और आत्मविश्वास बनाये रखने की प्रेरणा दी. डीएसडब्ल्यू डॉ पुष्पा कुमारी ने उन महान व्यक्तित्वों को नमन किया, जिन्होंने महिलाओं के उत्थान में योगदान दिया. पूर्व डीएसडब्ल्यू डॉ देवयानी विश्वास ने महिलाओं की सुरक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता पर बल दिया. रिसर्च स्कॉलर सुप्रभा ने उच्च शिक्षा पर प्रकाश डाला, जबकि रितिका तमंग ने अपने अनुभव साझा किए. छात्राओं ने काव्य पाठ, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मंच संचालन स्वीटी व शिवानी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका नूतन कुमारी ने दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola