बिहार में 7, 8 और 9 अप्रैल को बिगड़ा रहेगा मौसम का हाल, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 05 Apr 2026 3:48 PM

विज्ञापन

बिहार में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम अचानक खराब हो गया है और कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. तेज हवा, बारिश और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है. कुछ जिलों में ऑरेंज तो बाकी में येलो अलर्ट जारी है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम ने करवट ले ली है और अगले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने कई जिलों में तेज हवा, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है. आइये जानते हैं 7 से 9 अप्रैल के बीच कैसा रहेगा मौसम का हाल.

बिहार के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटा), गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना है. यहां ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है.

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, नवादा, लखीसराय, शेखपुरा, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

अगले दिन भी अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि दूसरे दिन की स्थिति थोड़ी बदली हुई रह सकती है. इस दिन पश्चिम बिहार के कुछ जिलों जैसे बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां तेज आंधी और बारिश का खतरा ज्यादा है.

पटना, गया, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट जारी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मौसम विभाग की अपील

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न हों, बिजली गिरने के समय खुले मैदान से दूर रहें और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें. किसानों को भी अपनी फसल और मवेशियों की सुरक्षा का ध्यान रखने की सलाह दी गई है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के सरकारी स्कूलों का समय बदला, सुबह 6:30 बजे लगेंगे क्लास, देखें नया टाइम-टेबल

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन