Dhanbad News : रेल से कटी महिला की पहचान नावागढ़ की अंबिका के रूप में हुई

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : रेल से कटी महिला की पहचान नावागढ़ की अंबिका के रूप में हुई

विज्ञापन

Dhanbad News : आद्रा रेल मंडल के खरखरी हॉल्ट के समीप मंगलवार की सुबह क्षत-विक्षत अवस्था में मिले महिला के शव की पहचान बुधवार को हो गयी. मृतका की पहचान नावागढ़ सोनार टोला निवासी स्व सतीश सोनार की पत्नी अंबिका देवी के रूप में हुई है. रिश्तेदारों ने शव की शिनाख्त की है, जिसकी जानकारी मधुबन पुलिस को दी गयी. उसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के उपरांत शव को परिजनों को सौंप दिया. परिजनों के अनुसार अंबिका देवी घर में अकेली रहती थी. कुछ समय से उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था. मालूम हो कि मंगलवार की सुबह खरखरी हॉल्ट के समीप जंगल में करीब 50 वर्षीया महिला का शव दो टुकड़ों में रेल पटरी के बीच पाया गया था. घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी. इस दौरान महुदा आरपीएफ व मधुबन पुलिस क्षेत्राधिकार को लेकर विवाद में उलझ गया था. उसके कारण शव कई घंटों तक रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा. नतीजतन खानूडीह स्टेशन पर नई दिल्ली-भुवनेश्वर तेजस एक्सप्रेस सहित पैसेंजर ट्रेन को करीब दो घंटे तक रोके रखना पड़ा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola