Dhanbad News : हम सौभाग्यशाली हैं कि जन्म भारत भूमि में हुआ है : यज्ञाचार्य

Updated at : 04 Mar 2025 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : हम सौभाग्यशाली हैं कि जन्म भारत भूमि में हुआ है : यज्ञाचार्य

Dhanbad News : हम सौभाग्यशाली हैं कि जन्म भारत भूमि में हुआ है : यज्ञाचार्य

विज्ञापन

Dhanbad News : भेलाटांड़ स्थित नर्मदेश्वर मंदिर प्रांगण में चल रहे 11 दिवसीय सप्तचंडी महायज्ञ में सोमवार को मुख्य यज्ञाचार्य रवींद्र पांडेय ने कहा कि मानस जीवन बड़ी मुश्किल से प्राप्त होती है. इसलिए इस जन्म का धर्म के प्रति सदुपयोग करना चाहिए. मानव जीवन में जन्म पाकर यदि हमारे दिल में भक्ति नहीं है, तो पूरा जीवन अधूरा है. कहा कि भगवान के सारे अवतार इस भारत वसुंधरा में ही हुए हैं. इसलिए इस धरती को भारत माता कहते हैं. हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हमें भारत में जन्म मिला है. दूसरी तरफ मंगलवार की सुबह से यज्ञमंडप की परिक्रमा करने के लिए लंबी कतार लगी रही. श्रद्धालुओं ने मध्यकालीन व संध्याकालीन आरती में भाग लिया. संध्या आरती के पश्चात स्थानीय कीर्तन मंडली द्वारा कीर्तन प्रस्तुत किया गया. यज्ञ को सफल बनाने मे हीरा श्रीवास्तव, विष्णु चौहान, वीर बहादुर, अरविंद कुमार, कन्हैया मिश्रा, बिट्टू सिंह, रवि मोदक, नारायण मिश्रा आदि सक्रिय थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola