CMF Headphone Pro: भारत में लॉन्च हुआ 100 घंटे की बैटरी बैकअप वाला शानदार हेडफोन, कीमत सिर्फ इतनी

Updated:
विज्ञापन
CMF Headphone Pro: भारत में लॉन्च हुआ 100 घंटे की बैटरी बैकअप वाला शानदार हेडफोन, कीमत सिर्फ इतनी

CMF Headphone Pro Launch India: 100 घंटे की बैटरी लाइफ और 40dB न्वाइज कैंसिलेशन के साथ भारत में लॉन्च हुआ CMF का नया हेडफोन. जानें ₹6,999 वाली स्पेशल डील, फीचर्स और फ्लिप्कार्ट सेल की तारीख.

विज्ञापन

CMF Headphone Pro: म्यूजिक लवर्स और गेमर्स के लिए नथिंग (Nothing) के सब-ब्रांड CMF ने भारतीय बाजार में एक जबरदस्त प्रोडक्ट उतारा है. लंबे इंतजार के बाद कंपनी ने अपना लेटेस्ट CMF Headphone Pro लॉन्च कर दिया है. इस हेडफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी लाइफ है. कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह लगातार 100 घंटे तक चल सकता है. यानी अगर आप रोज 4-5 घंटे भी गाने सुनते हैं, तो आपको इसे महीने में सिर्फ एक या दो बार ही चार्ज करना पड़ेगा.

शानदार साउंड और ANC

CMF Headphone Pro को बेहतरीन म्यूजिक एक्सपीरियंस के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें 40mm के डायनामिक ड्राइवर्स लगे हैं जो डीप बास और क्लियर साउंड देते हैं. यह हाई-रिजॉल्यूशन ऑडियो (Hi-Res Audio) को भी सपोर्ट करता है. इसमें Hybrid Active Noise Cancellation (ANC) फीचर दिया गया है. यह बाहरी शोर (जैसे ट्रैफिक या ऑफिस की आवाज) को 40dB तक कम कर देता है, जिससे आप बिना डिस्टर्ब हुए म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं.

बैटरी और डिजाइन

CMF Headphone Pro में 720mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज पर 100 घंटे का प्लेटाइम देती है. पसीने और पानी की हल्की बौछारों से बचाने के लिए इसे IPX2 रेटिंग मिली है, जो इसे वर्कआउट के लिए भी परफेक्ट बनाती है. यह हेडफोन तीन स्टाइलिश कलर्स- डार्क ग्रे (Dark Grey), लाइट ग्रे (Light Grey) और लाइट ग्रीन (Light Green) में उपलब्ध है. इसके ईयर कुशन इंटरचेंजेबल हैं, जिन्हें आप बदल भी सकते हैं.

कीमत और उपलब्धता (CMF Headphone Pro Price in India)

कंपनी ने CMF Headphone Pro की लॉन्च कीमत ₹7,999 रखी है. हालांकि, पहली सेल के दौरान आप इसे डिस्काउंट के साथ मात्र ₹6,999 में खरीद सकेंगे. CMF Headphone Pro की बिक्री 20 जनवरी से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर शुरू होगी. अगर आप 10 हजार रुपये से कम कीमत में एक प्रीमियम लुक और लंबी बैटरी वाला हेडफोन तलाश रहे हैं, तो यह एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Best Smartphones Under 20000 in India: 20 हजार से कम में खरीदना चाहते हैं नया फोन? ये रही 5 बेहतरीन मॉडल्स की लिस्ट, फीचर्स देख हो जाएंगे खु

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola