Dhanbad News : चरकीटांड़ रेलवे लेवल क्रॉसिंग बंद करने का ग्रामीणों ने किया विरोध, लौटे रेलकर्मी

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : चरकीटांड़ रेलवे लेवल क्रॉसिंग बंद करने का ग्रामीणों ने किया विरोध, लौटे रेलकर्मी

विज्ञापन

Dhanbad News : चरकीटांड़ रेलवे लेवल क्रॉसिंग बंद किये जाने का विरोध ग्रामीणों ने एकबार फिर किया है. सोमवार की सुबह विभिन्न गांवों के हजारों महिला-पुरुष चरकीटांड़ के समीप सड़क पर इकट्ठा हो गये और रेलवे के कार्य का विरोध किया. प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने कहा कि कोई भी आम जनता के मौलिक अधिकार का हनन नहीं कर सकता है. पचासों गांवों का मुख्य रास्ता यही है. हजारों लोग रोज इसी रास्ते रोजी-रोजगार, दैनिक कार्य के लिए आते-जाते हैं. बच्चे पढ़ाई करने जाते हैं. ग्रामीणों का मांग थी कि यहां पहले अंडरपास या फ्लाइओवर बनाया जाये, इसके बाद ही क्रॉसिंग बंद की जाये. ग्रामीणों से बातचीत में सीनियर सेक्शन इंजीनियर पीओए बिनोद कुमार ने इन बातों से उच्चाधिकारी को अवगत कराने की बात कही. इसके बाद रेलकर्मी वहां से लौट गये. उनके साथ आरपीएफ के एसआइ प्रतीक मंडल भी थे. मौके पर ग्रामीण भोला प्रमाणिक, मनोज महतो, बलराम महतो, प्रेम महतो, भरत रजक, निर्मल रवानी, प्रह्लाद, निवेद, राजू, मुखिया सूर्यकांत महतो, संतोष कुमार महतो, यशोदा देवी, अर्चना देवी, चंद्रिका देवी, उमा कुमारी, कमली देवी, बाला ठकुराइन, नूनीबाला देवी, भानू देवी, चारू देवी, झुनिया देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola