Dhanbad News : वय वंदना कार्ड से बड़े अस्पतालों में बुजुर्गों का इलाज बंद, छोटे में गंभीर रोग के इलाज की नहीं है व्यवस्था

Published by : NARENDRA KUMAR SINGH Updated At : 12 Apr 2025 1:33 AM

विज्ञापन

योजना से निबंधित अस्पतालों पर आयुष्मान में गड़बड़ी के आरोपों की चल रही जांच, धनबाद में आयुष्मान से निबंधित 24 में सिर्फ सात अस्पतालों में इलाज की सुविधा

विज्ञापन

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों को धनबाद के बड़े अस्पतालों में नि:शुल्क चिकित्सा सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है. योजना के तहत बुजुर्गों को आयुष्मान से निबंधित बड़े अस्पतालों में नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वय वंदना कार्ड बनाया गया है. वय वंदना कार्ड रहते विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रसित बुजुर्ग धनबाद के बड़े अस्पतालों में इलाज कराने से वंचित हो रहे है. ऐसा इसलिए, क्योंकि धनबाद में आयुष्मान योजना के तहत निबंधित 24 में 17 अस्पतालाें पर गड़बड़ी का आरोप है. आयुष्मान की नेशनल एंटी फ्रॉड यूनिट (एनएएफयू) आरोपों की जांच कर रही है. मरीजों के इलाज के एवज में इन अस्पतालों को मिलने वाला पैसा रोक दिया गया है. ऐसे में जिले में सिर्फ सात अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारकों को इलाज की सुविधा दी जा रही है.

सात अस्पतालों में गंभीर रोग के इलाज की व्यवस्था नहीं :

वर्तमान में आयुष्मान योजना से सूचीबद्ध जिन सात अस्पतालों में मरीजों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है. वहां गंभीर रोगों के इलाज की व्यवस्था ही नहीं है. जबकि, 70 वर्ष के ऊपर के ज्यादातर मरीज गंभीर बीमारी से ग्रसित होते हैं. इन बुजुर्ग मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री की ओर से वय वंदना कार्ड की शुरुआत की गयी है.

वर्तमान में इन अस्पतालों में है आयुष्मान से इलाज की सुविधा :

चौधरी नर्सिंग होम, धनबाद नर्सिंग हाेम प्राइवेट लिमिटेड, डॉ ज्योति भूषण हेल्थ केयर एंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड, जिम्स हॉस्पिटल, प्रगति हॉस्पिटल, संजीवनी नर्सिंग होम, यशलोक हॉस्पिटल.

इन अस्पतालों में गड़बड़ी की हो रही है जांच :

असर्फी अस्पताल, एशियन द्वारिकादास जालान अस्पताल, एएसजी आइ हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड, सनराइज हॉस्पिटल, पाटलीपुत्र नर्सिंग होम, सर्वमंगला नर्सिंग होम, राजेश्वरी हेल्थ केयर एंड रिसर्च सेंटर, लाइफ केयर हॉस्पिटल, राज क्लीनिक एंड रिसर्च सेंटर, अविनाश हॉस्पिटल, झारखंड डायबिटिक एंड आइ सेंटर, जय हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, पूजा नर्सिंग होम, जेपी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, लाइफ लाइन हॉस्पिटल, आरोग्य नर्सिंग होम.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARENDRA KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By NARENDRA KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola