Dhanbad News : लोदना में असंगठित मजदूरों ने सड़क जाम कर कोयला ट्रांसपोर्टिंग रोकी

Dhanbad News : लोदना में असंगठित मजदूरों ने सड़क जाम कर कोयला ट्रांसपोर्टिंग रोकी
Dhanbad News : लोदना क्षेत्र के एनटीएसटी जीनागोड़ा व कुजामा की एमडीओ परियोजना के बंद लोडिंग प्वाइंटों को पुनः चालू कराने की मांग को लेकर मंगलवार को संयुक्त मोर्चा समर्थित असंगठित मजदूरों ने नौ नंबर साइडिंग के साउथ तिसरा रेलवे गेट के समीप सड़क जाम कर दिया. उसके कारण कोयला ट्रांसपोर्टिंग बाधित हो गयी. मजदूर नेता रामबाबू यादव, सतीश महतो, विद्यार्थी सिंह, गौतम देव और दिलीप सिंह के नेतृत्व में शुरू किए गये अनिश्चितकालीन आंदोलन के कारण साइडिंग में कोयला परिवहन प्रभावित हुआ. इससे 6 और 90 नंबर साइडिंग से रेलवे रैक के माध्यम से होने वाला कोयला डिस्पैच भी प्रभावित हुआ. एजीएम परवेज आलम ने क्षेत्रीय कार्यालय में मजदूर नेताओं के साथ वार्ता की. वार्ता के दौरान प्रबंधन ने बुधवार से लोडिंग प्वाइंटों पर कोयला लोडिंग के लिए ट्रकों का आवंटन करने का आश्वासन दिया. उसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ. मजदूरों के अनुसार, पिछले महीने संजीव सिंह के हस्तक्षेप से एक हजार टन कोयला उठाव के लिए डीओ आवंटित किया गया था और लोडिंग शुरू हुई थी, लेकिन बाद में यह कार्य फिर बंद हो गया. समझौता वार्ता में रामबाबू यादव, गौतम देव, दिलीप सिंह, मिथलेश महतो, सांसद प्रतिनिधि सतेंद्र गुप्ता, परमानंद यादव, ललन सिंह, भोला यादव, विजय चौहान, उदित भुईयां, बबलू दास, मनोज ठाकुर, कोइली देवी, सुदमिया देवी और सत्या देवी आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










