Dhanbad News: एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के तहत 1262 वाहनों की हुई सघन जांच
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 02 Jan 2026 12:45 AM
Dhanbad News: एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर गुरुवार को जिलेभर में व्यापक एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया और जिले के शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में सघन जांच की गई.
अभियान के तहत कुल 1262 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 875 दोपहिया तथा 387 चारपहिया वाहन शामिल रहे. पुलिस टीमों ने जिले के सभी प्रमुख चौक-चौराहों, राष्ट्रीय एवं राजकीय राजमार्गों, बाजार क्षेत्रों, बस स्टैंड, रिहायशी इलाकों एवं संवेदनशील स्थानों पर मोर्चा संभालते हुए वाहनों की गहन जांच की. वाहन जांच के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, बीमा व प्रदूषण प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया. साथ ही दोपहिया चालकों के हेलमेट पहनने और चारपहिया चालकों के सीट बेल्ट लगाने के नियमों का भी कड़ाई से पालन कराया गया. नियमों का उल्लंघन करने वालों को मौके पर ही चेतावनी दी गई तथा आवश्यकतानुसार कार्रवाई भी की गयी. अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई. मोबाइल पेट्रोलिंग टीमों को सक्रिय करते हुए रात के समय भी नियमित पेट्रोलिंग तेज करने के निर्देश दिए गए हैं. एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि इस तरह के सघन अभियानों से अपराधियों में भय का माहौल बनता है और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










