Dhanbad News : बाइक की डिक्की तोड़ दो लाख रुपये लेकर अपराधी फरार

Updated at : 30 Jan 2025 2:07 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : बाइक की डिक्की तोड़ दो लाख रुपये लेकर अपराधी फरार

Dhanbad News : बैंक से रुपये निकाल कर अपने घर जा रहे थे बीसीसीएल कर्मी

विज्ञापन

Dhanbad News : मुनीडीह ओपी अंतर्गत धोबनी स्थित सरकारी शराब दुकान के सामने बुधवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे खड़ी मुनीडीह के बीसीसीएल कर्मी सुरक्षा गार्ड नारायण घोष की मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़कर दो मिनट में ही दो लाख रुपये लेकर अपराधी फरार हो गये. घटना को अपाची बाइक सवार दो अपराधियों ने अंजाम दिया. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गयी. फुटेज देख मुनीडीह पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है. फुटेज में अपराधियों का चेहरा व बाइक नंबर स्पष्ट नहीं दिख रहा. लूट की घटना होते ही मुनीडीह ओपी प्रभारी संतोष कुमार महतो, पुटकी के इंस्पेक्टर वकार हुसैन, एसआइ सीपी पाठक, भागाबांध ओपी प्रभारी धर्मराज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. बीसीसीएल कर्मी श्री घोष ने एसबीआइ करकेंद ब्रांच से दो लाख रुपये निकाला और बाइक की डिक्की में रख मुनीडीह स्थित बालूडीह क्वार्टर जाने लगे. रास्ते में धोबनी स्थित सरकारी शराब दुकान के पास रुक कर बगल के एक दुकानदार को अपना बकाया पांच सौ रुपये देने लगे. इसी दौरान मुनीडीह की ओर से एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और श्री घोष की बाइक की डिक्की तोड़ कर उसमें रखे पैसे लेकर तेज गति से पुटकी की ओर भाग निकले. शोर मचाने पर कई दुकानदार जुट गये. हालांकि तब तक अपराधी नजरों से ओझल हो चुके थे. अपराधी बैंक से ही कर्मी का पीछा कर रहे थे. धोबनी में कर्मी के रुकने पर आगे बढ़ गये और मौके देख कर पुनः लौट कर रुपये लेकर चंपत हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola