Dhanbad News: जुआ अड्डा से 30 हजार रुपये के साथ दो गिरफ्तार

Dhanbad News:बाघमारा के नीम धौड़ा स्थित जुआ अड्डा पर पुलिस ने छापेमारी कर दो लोगों को 30 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया है.
Dhanbad News:बाघमारा थाना क्षेत्र के माटीगढ़ा नीमधौड़ा में बडे पैमाने पर संचालित जुआअड्डा में छापेमारी कर बाघमारा पुलिस ने नगदी 30 हजार रुपये व अन्य सामान जब्त करने के साथ दो युवकों माटीगढ़ा हॉस्पिटल कॉलोनी निवासी कामेश कुमार एवं विकास कुमार को गिरफ्तार किया. जुआअड्डा से पकड़े गये दोनों युवकों को बुधवार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
पंचायत प्रतिनिधि के संरक्षण में चल रहा था जुआ
बताया जाता है कि एक पंचायत जनप्रतिनिधि के संरक्षण में बड़े पैमाने पर जुआ अड्डा का संचालन किया जा रहा था. थाना प्रभारी चिरंजीत प्रसाद ने जुआ संचालक श्याम भुइयां, कामेश कुमार एवं विकास कुमार खिलाफ मामला दर्ज किया है. थाना प्रभारी ने बताया कि इलाके में जुआ अड्डा का संचालन नहीं होने दिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










