Dhanbad News : मैथन में फिर पकड़ाया गौ वंशीय पशु लदा ट्रक

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : मैथन में फिर पकड़ाया गौ वंशीय पशु लदा ट्रक

विज्ञापन

Dhanbad News : एनएच 19 से गौ वंशीय पशु तस्करी 24 घंटा जारी है. विश्व हिंदू परिषद एवं आरएसएस के स्वयं सेवकों ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की सुबह निरसा थाना क्षेत्र के खुदिया फाटक एनएच 19 में डेढ़ दर्जन गोवंशीय पशु लदा ट्रक को रोकने का इशारा किया. गोवंशीय पशु तस्करी का विरोध करने वाले इन कार्यकर्ताओं के साथ तथाकथित को तस्करों की मारपीट भी हुई है. लेकिन, यह गाड़ी नहीं रुकी. संजय चौक स्थित टोल टैक्स के समीप विश्व हिंदू परिषद के कार्यकताओं ने ट्रक संख्या यूपी- 54- टी- 7504 को रोका. मैथन पुलिस ने ट्रक से तीन व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया है. इस दौरान पुलिस ने अजीत कुमार, नितिश कुमार सिंह, रामजी यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola