ट्रैफिक ब्लॉक के कारण आज प्रभावित रहेगा ट्रेनों का परिचालन
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :04 May 2024 9:00 PM (IST)
विज्ञापन

ट्रेनों को रद्द, मार्ग परिवर्तन, आंशिक समापन व उत्पत्ति और पुनर्निर्धारण किया गया
विज्ञापन
संवाददाता, धनबाद,
आद्रा मंडल में ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जायेगा. इस कारण ट्रेनों को रद्द, मार्ग परिवर्तन, आंशिक समापन व उत्पत्ति और पुनर्निर्धारण किया गया है. इसमें गोमो व धनबाद होकर चलने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं. रेलवे की ओर से इसकी सूचना जारी कर दी गयी है.रद्द की गयी ट्रेनें :
पांच मई को ट्रेन संख्या 18019 व 18020 को झारग्राम- धनबाद- झारग्राम मेमू एक्सप्रेस और 13503 व 13504 बर्दवान- हटिया- बर्दवान मेमू एक्सप्रेस रद्द रहेगी. धनबाद स्टेशन से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 13351 धनबाद- एल्लेपी एक्सप्रेस को चन्द्रपुरा- गोमिया- बरकाकाना- मूरी होकर चलायी जायेगी.बोकारो स्टील सिटी स्टेशन तक जायेगी ट्रेन :
पांच मई को ट्रेन संख्या 12365 पटना- रांची जन शताब्दी एक्सप्रेस का आंशिक समापन बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पर होगा. ट्रेन 12366 रांची- पटना जन शताब्दी एक्सप्रेस को प्रारंभ बोकारो स्टील सिटी स्टेशन से किया जायेगा. 13319 दुमका- रांची एक्सप्रेस का आंशिक समापन बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पर किया जायेगा. वहीं 13320 रांची- दुमका एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ बोकारो स्टील सिटी स्टेशन से किया जायेगा. इसके अलावा हटिया से पांच मई को प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 12817 हटिया- आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस एक घंटे पुनर्निर्धारित कर चलायी जायेगी.परिवर्तित मार्ग से चलेगी ट्रेनें :
चार मई को प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 12801 व 12802 पुरी-नई दिल्ली-पुरी एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाया जायेगा. यह ट्रेन पुरुलिया-अनारा-भोजूडीह-गोमो होकर चलेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




