लोदना कोलियरी एक नंबर चानक के पास से लौह सामग्री की चोरी
Updated at : 07 May 2024 1:14 AM (IST)
विज्ञापन

लोदना मे लौह सामग्री की चोरी की गयी.
विज्ञापन
लोदना.
लोदना कोलियरी एक नंबर चानक पर रविवार की रात अपराधियों ने धावा बोल कर वहां कार्यरत गार्ड राजकुमार पासवान व अन्य को हथियार का भय दिखाकर चुप रहने को कहा. उसके बाद चानक पर पड़े हजारों रुपये की लोहे की आठ पाइप, टूल्स सहित अन्य सामग्री ले भागे. लोदना कोलियरी प्रबंधन ने घटना की जानकारी से इंकार किया. लोदना ओपी पुलिस ने घटना से अनभिज्ञता जाहिर की है. चानक पर कार्यरत कर्मियों ने बताया कि अपराधी आये थे. उनकी संख्या करीब 25 से 30 थी. सभी हथियारों से लैस थे. यहां जो भी कर्मचारी या गार्ड रहते हैं, वह निहत्थे रहते हैं. उसके कारण उनका विरोध नहीं कर पाते हैं. लोदना पीओ एके पांडेय ने कहा कि मुझे घटना की जानकारी नहीं है. कर्मी व अधिकारी भी सूचना नहीं दिये हैं. यदि इस तरह की बात है तो जानकारी लेते हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




