Dhanbad News : धनबाद स्टेशन के दूसरे तल्ले में गिरी पुराने स्टोर की छत

Published by : NARENDRA KUMAR SINGH Updated At : 11 Apr 2025 1:23 AM

विज्ञापन

भवन जर्जर होने की वजह से स्टोर को पहले ही खाली कर दिया गया था

विज्ञापन

धनबाद स्टेशन के दूसरे तल्ले पर स्थित कॉमर्शियल विभाग के स्टोर की छत गुरुवार को जोरदार आवाज के साथ गिर गयी है. भवन जर्जर होने की वजह से स्टोर को पहले ही खाली कर दिया गया था. रूम को ताला लगा था. इसलिए कोई घटना नहीं हुई है. घटना गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे की है. मामले की जानकारी मिलने के बाद रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को देखा. भवन की छत गिरी है. इसके बगल में ही चाइल्ड लाइन का कमरा है. वहीं पीछे में स्टेशन के कूली रहते हैं.

मल्टी ट्रैकिंग के पेंच में नहीं हो रही भवन की मरम्मत :

मल्टी ट्रैकिंग के काम को लेकर धनबाद स्टेशन का लुक बदला जाना है. इसका नक्शा तैयार किया गया है. लेकिन स्वीकृति में फंसा हुआ है. इस कारण भवन के मरम्मत नहीं हो रही है. छत गिरने के बाद आस-पास काम करने वाले लोग भी सहमे हुए हैं. क्योंकि इसी फ्लोर पर कैंटिन भी चलता है. मल्टी ट्रैकिंग के काम को लेकर धनबाद स्टेशन के भवन के लिए 300 करोड़ रुपये का फंड भी आवंटित हो चुका है. स्वीकृति मिलने के बाद भवन को तोड़कर नया लुक दिया जाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARENDRA KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By NARENDRA KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola