Dhanbad News : जेल भेजा गया हत्यारोपी दिलीप, शवों का हुआ अंतिम संस्कार

फॉलोअप : ईंट से कूचकर मां व मौसी की हत्या करने का मामला
बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के हड़ियाडीह गांव में मां अलकाही देवी व मौसी सुगा देवी की हत्या के मामले में काशीनाथ महतो (आरोपी के पिता) के फर्द बयान पर उनके बेटे दिलीप महतो पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. दिलीप महतो ने हत्या की बात कबूल कर ली है. पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है. वहीं शाम में दोनों शवों का अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशान घाट में किया गया.
आरोपी के पिता के बयान पर हत्या का मामला दर्ज :
धारा 126 (2) 115 (2 )117 (2) 103 (1) के तहत मामले में आरोपी दिलीप के पिता काशीनाथ महतो ने कहा कि वह ईंट बनाने व घर में कृषि कार्य करते हैं. बेटा दिलीप महतो सनकी है और हमेशा घर में लड़ाई, झगड़ा करता रहता है. घटना के समय वह लोहार बरवा-बरवाअड्डा में थे. बच्चों ने फोन कर बताया कि पिताजी (दिलीप महतो) दादी व मौसी से मारपीट कर र हैं. वह घर पहुंचे, तो देखा कि दिलीप ने अपनी मां अलकाही देवी व मौसी सुगा देवी को ईंट से मारकर लहूलुहान कर दिया है. पूरे आंगन में खून पसरा हुआ है. काशीनाथ ने कहा कि मैंने दिलीप को रोकने का प्रयास किया, उसने मुझपर भी हमला करने का प्रयास किया. इसके बाद ग्रामीणों के प्रयास से दिलीप को पकड़कर काबू में किया. इसके बाद मैंने अलकाही देवी व सुगा देवी को अस्पताल भेजा. सुगा देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी. वहीं अलकाही देवी की मौत ईलाज के दौरान अस्पताल में हो गयी. दिलीप ने ईंट से वार कर अपनी बेटी खुशी कुमारी को भी घायल कर दिया.मौसी काे साथ रखने से खफा था दिलीप :
पुलिस पूछताछ में दिलीप महतो ने मां व मौसी की हत्या की बात स्वीकार कर ली है. उसने कहा कि पूर्व में मैंने अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में जेल जा चुका हूं. मेरी मौसी मेरे मां के साथ रहती थी. इससे मुझे गुस्सा आता था. इसे लेकर घर मैं घर में लडाई, झगड़ा करता था. घटना के दिन मैंने खाना मांगा, तो मां व मौसी ने खाना नहीं दिया और गाली देने लगी. इससे मुझे गुस्सा आया और मां व मौसी को ईंट से मारकर हत्या कर दी.घर टा बरबाद कर देल्ही :
एसएनएमएमसीएच से अलकाही देवी व सुगा देवी का शव लेकर काशीनाथ महतो बरवाअड्डा थाना पहुंचे, तो पिता व पुत्र में बहस होने लगी. पिता ने बेटे दिसे कहा घर टा बरबाद कर देल्ही. आपन मां आर मौसी के मोराय देल्ही. अब भोग, तो बेटे ने कहा हां तो भोगबे, जो इहां से. फिर पिता दोनों का शव लेकर चले गये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




