Dhanbad News : विवाद बीसीकेयू का आपसी मामला, राजनीतिक हस्तक्षेप न हो : शिव कुमार

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : विवाद बीसीकेयू का आपसी मामला, राजनीतिक हस्तक्षेप न हो : शिव कुमार

विज्ञापन

Dhanbad News : लोदना क्षेत्र के कुजामा लोडिंग प्वाइंट पर भाकपा माले व बीसीकेयू के बीच हुए विवाद मामले में सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बीसीकेयू के लोदना क्षेत्रीय सचिव शिवकुमार सिंह ने कहा है कि यूनियन का आपसी मामला है, जिसे निबटाने के लिए बीसीकेयू केंद्रीय कार्यालय धनबाद गये थे. वहां बीसीकेयू के केंद्रीय उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद गुप्ता,मानस चटर्जी, हरि प्रसाद पप्पू, आनंदमयी पाल उपस्थित थे. यह पूरा मामला बीसीकेयू का आपसी मामला है. इसमें अगर कोई राजनीतिक दल हस्तक्षेप करता है, तो ठीक नहीं है. इससे मजदूर वर्ग के आंदोलन को नुकसान होगा. इस मामले को बीसीकेयू के केंद्रीय कमेटी के महासचिव विधायक अरूप चटर्जी से आग्रह है कि इसे संज्ञान लेने का कष्ट करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola