धनबाद पहुंचे इरफान अंसारी, बोले- शिबू सोरेन को मिलना चाहिए भारत रत्न

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी (फाइल फोटो)

Irfan Ansari Statement: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने धनबाद के बरवाअड्डा स्थित अपना ढाबा पहुंचकर शिबू सोरेन से जुड़ी यादें साझा की. शिबू सोरेन को पद्मभूषण मिलने को गर्व की बात बताया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.  

विज्ञापन

धनबाद से प्रतीक पोपट की रिपोर्ट

Irfan Ansari Statement: जामताड़ा से रांची जाने के क्रम में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी धनबाद के बरवाअड्डा स्थित अपना ढाबा पहुंचे. यहां स्थानीय झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इस दौरान मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी. अपना ढाबा पहुंचने के पीछे की वजह बताते हुए मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि वह जानबूझकर इस होटल में आए हैं, क्योंकि इसी जगह पर उनकी मुलाकात झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन से हुई थी. उन्होंने कहा कि गुरुजी को पद्मभूषण सम्मान मिलना पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है. यह सम्मान उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान है. हालांकि उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन को भारत रत्न मिलना चाहिए था और केंद्र सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए.

राज्यसभा चुनाव में हार पर भाजपा को घेरा 

राज्यसभा चुनाव में गठबंधन उम्मीदवार की हार को लेकर भी स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में पैसे का प्रभाव देखने को मिला. इरफान अंसारी ने कहा कि जनता हराती तो समझ में आता, लेकिन यहां पैसे ने हराया है. उन्होंने भाजपा पर झारखंड हितों की अनदेखी करने और व्यवसायियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता कांग्रेस के साथ है और पैसा भाजपा के साथ है. 

स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने का दावा 

वहीं स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर मंत्री ने कहा कि राज्य में जल्द बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की जाएंगी. उन्होंने दावा किया कि 200 से अधिक डॉक्टरों को झारखंड लाया गया है, जिसमें सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को बेहतर वेतन देकर राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है. कैंसर की दवाओं की कीमत को लेकर भी इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की दवाएं महंगी हैं और सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए. घोटाले को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार पर ही सवाल उठाते हुए कहा कि मेरा किसी घोटाले से कोई लेनादेना नहीं है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में लगातार सुधार किया जा रहा है और उनका लक्ष्य बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है.

यह भी पढ़ें: JSCA स्टेडियम में जेपीएल फाइनल के दौरान भगदड़, कई घायल; गेट पर तोड़फोड़

यह भी पढ़ें: झारखंड टी20 लीग फाइनल 2026: कब, कहां और कैसे फ्री में देखें छोटानागपुर रॉयल्स vs जमशेदपुर स्टीलर्स का मुकाबला?

यह भी पढ़ें: बिरसा मुंडा जेल में महिला कैदी के गर्भवती मामला: हाईकोर्ट में सीलबंद लिफाफे में पेश की गई रिपोर्ट

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola