दंपती को पीएमसीएच में रोका गया

चिरकुंडा : कुमारधुबी क्षेत्र के बगानधौड़ा से बुधवार की देर रात में जांच के लिए गये दंपती को पीएमसीएच में रोक लिया गया है. जानकारी के अनुसार बागानधौड़ा का रहने वाला जामुड़िया आसनसोल में काम करता था. वह कुछ दिन पहले ही वहां से लौटा था. उसके साथ बागानधौड़ा के ही तीन-चार युवक भी लौटे […]
चिरकुंडा : कुमारधुबी क्षेत्र के बगानधौड़ा से बुधवार की देर रात में जांच के लिए गये दंपती को पीएमसीएच में रोक लिया गया है. जानकारी के अनुसार बागानधौड़ा का रहने वाला जामुड़िया आसनसोल में काम करता था. वह कुछ दिन पहले ही वहां से लौटा था. उसके साथ बागानधौड़ा के ही तीन-चार युवक भी लौटे हैं. मुहल्ले वाले लगातार स्वास्थ्य जांच के लिए दबाव बना रहे थे, लेकिन कोई जांच के लिए तैयार नहीं हुआ. अंत में लोगों ने कुमारधुबी पुलिस को इस संबंध में सूचना दी. सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पुलिस धौड़ा पहुंची. धौड़ा में सिर्फ एक व्यक्ति मिला. युवक घर से गायब मिले. टीम दंपती को अपने साथ पीएमसीएच ले गयी. ज्ञात हो कि कोरोना पॉजिटिव बाघाकुड़ी का युवक भी जामुड़िया से ही आया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




