बीएंडके एरिया में द्विपक्षीय खान सुरक्षा समिति की हुई बैठक

Updated:
विज्ञापन
बीएंडके एरिया में द्विपक्षीय खान सुरक्षा समिति की हुई बैठक

बेरमो फोटो जेपीजी बैठक में जीएम व अन्य | Prabhat Khabar Network

सीसीएल बीएंडके एरिया में खान सुरक्षा समिति की बैठक हुई। जीएम संजय कुमार झा ने मजदूरों की सुरक्षा और कोयला उत्पादन लक्ष्य पर विशेष जोर दिया।

विज्ञापन

फुसरो. सीसीएल बीएंडके एरिया के करगली ऑफिसर्स क्लब में शनिवार को द्विपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक महाप्रबंधक संजय कुमार झा की अध्यक्षता मे हुई. बैठक में सुरक्षित कोयला उत्पादन के साथ मजदूरों को कार्य में संसाधन उपलब्ध करवाने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गयी. जीएम श्री झा ने कहा कि कोयला उत्पादन जितना जरूरत है उससे ज्यादा जरूरी मजदूरों की सुरक्षा है. मजदूर सुरक्षित वातावरण में ही कोयला उत्पादन करें.

उन्होंने कहा कि कोयला उत्पादन के लिए मजदूरों को जो भी संसाधन व सुविधा की जरूरत पडेगी उसे प्रबंधन हर संभव मुहैया करवाने का कार्य करेगी. कहा कि सीसीएल मुख्यालय से मिले उत्पादन लक्ष्य को टीम वर्क के साथ प्राप्त करना है. जिसमें हर किसी का सहयोग की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि बीते वर्ष एरिया ने बेहतर उत्पादन करते हुए कीर्तिमान स्थापित किया है. मजदूर हर दिन को मार्च महीने का अंतिम दिन समझ कर कोयला उत्पादन करें तो एरिया समय से पूर्व लक्ष्य से अधिक कोयला उत्पादन करेगी.

उन्होंने कहा कि काम के दौरान कोई भी मजदूर मोबाइल का उपयोग नहीं करें, छोटी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बनता है. ट्रेड यूनियन नेताओं ने प्रबंधन को परियोजना एवं मजदूरों की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि मजदूर दिन रात मेहनत कर उत्पादन को बढ़ाने का काम कर रहे हैं. लेकिन प्रबंधन मजदूरों को संसाधन उपलब्ध कराने में कटौती कर रही है. कहा कि मजदूरों को समय पर सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराया जाये. खदान में पर्याप्त लाइट की व्यवस्था नहीं है. पेयजल, शौचालय की सुविधा मिले. कहां कि खदान में चलने वाले वाहनों को समय पर मेंटेनेंस किया जाय. हॉलरोड की साफ सफाई हो. यूनियन नेताओं ने परियोजनाओं से आये दिन होने वाले कोयला चोरी पर रोक लगाने की मांग किया.

संचालन क्षेत्रीय सेफ्टी ऑफिसर भविष्य भारती एवं धन्यवाद ज्ञापन एलएंडआर के शंकर झा ने किया. मौके पर खासमहल पीओ सुमेधा नंदन, कारो पीओ सुधीर कुमार सिन्हा, बोकारो करगली पीओ पार्थो शंकर देव, एरिया सेल ऑफिसर भीएन पांडेय, एसओईएंडएम जयशंकर प्रसाद, एसओसी मनोज कुमार साह, एरिया सुरक्षा पदाधिकारी पीएन सिंह, एसओएक्स मनोज कुमार, एएमओ डॉ केपी साही, मैनेजर चिंतामणी मांझी, यूनियन नेता सुशील सिंह, मनोज पाठक, आभाषचंद्र गांगुली, विनय पाठक, डीपी मौर्या, राम निहोरा सिंह, सुरेश शर्मा आदि मौजूद थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola