लायंस क्लब हरिणा ने छठ तालाब परिसर में लगाए 25 पौधे
पौधा रोपण करते क्लब सदस्य | Prabhat Khabar Network
लायंस क्लब हरिणा ने डुमरा के छठ तालाब परिसर में 25 पौधे लगाए। क्लब ने इस वर्ष बाघमारा कोयलांचल में कुल 500 पौधे लगाने का संकल्प लिया है।
बरोरा. लायंस क्लब हरिणा ने अपने संकल्प के तहत शनिवार को डुमरा दक्षिण पंचायत के माथाबांध स्थित छठ तालाब परिसर में 25 पौधों का रोपण किया. तालाब के चारों ओर पीपल, नीम, गम्हार, करंज समेत विभिन्न औषधीय पौधे लगाये गये. इस अवसर पर पंचायत की पूर्व मुखिया एवं लायन नम्रता सिंह ने सभी पौधों के संरक्षण और देखभाल का संकल्प लिया.
आपके शहर में
क्लब द्वारा इस वर्ष 500 पौधा बाघमारा कोयलांचल में लगाने का संकल्प लिया है. कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लायन के.सी. पॉल, कार्यक्रम चेयरपर्सन लायन शैलेन्द्र सिंह, लायन सुमन कुमार सिन्हा, लायन आकाश सिंह, लायन सुनील कुमार सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए