झरिया गांधी रोड की नालियों से निगम ने हटाया अतिक्रमण, दुकानदारों में हड़कंप

झरिया के गांधी रोड में जेसीबी से अतिक्रमण हटाते हुए निगम अधिकारी | Prabhat Khabar Network
झरिया गांधी रोड पर नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नालियों पर बने अवैध निर्माण को जेसीबी से ढहाया गया, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।
झरिया. झरिया शहर में महीनों से जलजमाव और जाम से लोगों की परेशानी को देखते हुए झरिया गांधी रोड में शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इसस जहां दुकानदारों में हड़कंप है, वहीं स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है.
सहायक नगर आयुक्त सन्नी राज, अधिकारी विश्वनाथ भगत और अनिल कुमार पुलिस बल और जेसीबी के साथ अचानक गांधी रोड पहुंचे. जांच में पाया गया कि दुकानदारों ने नालियों के ऊपर कंक्रीट के स्लैब और चबूतरे बनाकर उन्हें ढक दिया था.
निगम द्वारा पहले दिये गये नोटिस को दुकानदारों ने गंभीरता से नहीं लिया था. उसके बाद अधिकारियों ने बिना कोई रहम बरते जेसीबी चलाकर नालियों पर बने पक्के-कच्चे अवैध ढांचों को ढाह दिया. कई दुकानदार खुद हथौड़ा लेकर अतिक्रमण हटाने लगे. निगम अधिकारी अनिल कुमार ने मौके पर कहा कि अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा. उन्होंने बताया कि गांधी रोड के बाद अब झरिया के अन्य मुख्य बाजारों में भी इसी तरह नालियों को अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










