झरिया गांधी रोड पर नगर निगम का बुलडोजर एक्शन: नालियों से हटा अतिक्रमण, दुकानदारों में हड़कंप

Author Umesh singh|Edited by Kumarvishwat Sen
Updated:
विज्ञापन

झरिया के गांधी रोड में जेसीबी से अतिक्रमण हटाते हुए निगम अधिकारी | Prabhat Khabar Network

झरिया गांधी रोड पर नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। नालियों से अवैध कब्जा हटाए जाने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन

झरिया. धनबाद जिले के झरिया शहर में महीनों से जलजमाव और जाम से लोग परेशान रहे. इसी क्रम में झरिया गांधी रोड में शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत धनबाद नगर निगम का बुलडोजर चलाया गया. अतिक्रमण के खिलाफ की गई इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया, वहीं स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है.

आपके शहर में

विज्ञापन

नालियों पर था कब्जा

सहायक नगर आयुक्त सन्नी राज, अधिकारी विश्वनाथ भगत और अनिल कुमार भारी पुलिस बल और जेसीबी के साथ अचानक गांधी रोड पहुंचे. जांच में पाया गया कि दुकानदारों ने नालियों के ऊपर कंक्रीट के स्लैब और चबूतरे बनाकर उन्हें ढक दिया था. इसी कारण सफाई ठप थी और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा था, जिससे लगातार जलजमाव और जाम की समस्या बनी हुई थी. निगम द्वारा पहले दिए गए नोटिस को दुकानदारों ने गंभीरता से नहीं लिया था. इसके बाद अधिकारियों ने बिना कोई रहम बरते जेसीबी चलाकर नालियों पर बने पक्के-कच्चे अवैध ढांचों को ढहा दिया. कई दुकानदार खुद ही हथौड़ा लेकर अपना अतिक्रमण हटाने लगे.

अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं होगा

निगम अधिकारी अनिल कुमार ने मौके पर कहा कि अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा. उन्होंने बताया कि गांधी रोड के बाद अब झरिया के अन्य मुख्य बाजारों में भी इसी तरह नालियों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा.

स्थानीय लोगों को मिली राहत

इस कार्रवाई के बाद जहां दुकानदारों में खलबली है, वहीं नारकीय स्थिति से जूझ रहे स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने राहत की सांस ली है. लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटने से अब जलजमाव और सफाई की समस्या दूर होगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola