बिजली के लिए तरसे ग्रामीण, सलानपुर कोलियरी वर्कशॉप में प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

सलानपुर कोलियरी वर्कशॉप के बाहर बैठे ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

सलानपुर कोलियरी के पास तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. उमस भरी गर्मी और अंधेरे से परेशान होकर ग्रामीणों ने वर्कशॉप का घेराव कर हंगामा किया. बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर फॉल्ट सुधारने का काम शुरू कर दिया है, लेकिन ग्रामीणों ने जल्द आपूर्ति बहाल न होने पर धरने की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

सलानपुर कोलियरी कार्यालय के समीप गुहीबांध बस पड़ाव नंबर 10 और लोडिंग धौड़ा में तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने से बुधवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. बिजली संकट से परेशान महिला-पुरुषों ने सुबह सलानपुर कोलियरी के वर्कशॉप परिसर का घेराव कर हंगामा किया. लोगों ने जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की.

आपके शहर में

विज्ञापन

उमस और अंधेरे से बढ़ी परेशानी

स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन दिनों से बिजली नहीं रहने के कारण बारिश के मौसम में उमस भरी गर्मी से परेशानी हो रही है. रात के समय इलाकों में अंधेरा छा जाता है, जिससे सांप-बिच्छू समेत अन्य जहरीले जीवों का खतरा बना रहता है. लोगों का कहना था कि बिजली बाधित होने की जानकारी प्रबंधन को लगातार दी जा रही थी, लेकिन समय पर समस्या का समाधान नहीं किया गया.

भूमिगत केबल में मिला फॉल्ट

हंगामे की सूचना मिलने पर विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया. इसके बाद बिजली कर्मियों ने खराबी वाले स्थान की तलाश शुरू की. जांच के दौरान जमीन के नीचे बिछे केबल में फॉल्ट मिलने की जानकारी सामने आयी. इसके बाद कर्मियों ने केबल की मरम्मत का काम शुरू कर दिया.

जल्द आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो धरने की चेतावनी

बिजली समस्या से नाराज लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गयी, तो वे सलानपुर कोलियरी वर्कशॉप गेट के समक्ष धरना देने को बाध्य होंगे. ग्रामीणों का कहना है कि लगातार तीन दिनों से बिजली बाधित रहने के कारण दैनिक जीवन प्रभावित है. उन्होंने खराबी की जल्द मरम्मत कर नियमित बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola