DHANBAD NEWS : गोविंदपुर में रिकवरी एजेंटों का आतंक, जद-एस नेता से छीना-झपटी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Dec 2024 1:18 AM
किसी भी गाड़ी को रोक कर किस्त बकाया होने की बात कहते हुए राशि मांगते हैं. मालिकों के साथ रिकवरी एजेंट मारपीट भी कर रहे हैं.
गोविंदपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों ने आतंक मचा रखा है. लोन पर गाड़ी नहीं रहने के बावजूद फाइनेंस कंपनी के एजेंट गाड़ी मालिक तथा उसमें सवार लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने से बाज नहीं आते हैं. किसी भी गाड़ी को रोक कर किस्त बकाया होने की बात कहते हुए राशि मांगते हैं. मालिकों के साथ रिकवरी एजेंट मारपीट भी कर रहे हैं. एजेंट रंगदारी के साथ वसूली करते हैं, नहीं देने पर जान मारने की धमकी तक दे डालते हैं. 10 बजे रात से लेकर सुबह सात बजे तक रिकवरी एजेंट का आतंक जीटी रोड व साहेबगंज रोड पर रोजाना देखा जा सकता है. रात में अनहोनी के डर संभ्रांत लोग किस्त बकाया नहीं होने के बाद भी ले-देकर रिकवरी एजेंट से छुटकारा पाते हैं.
पवन कुमार झा ने एसएसपी से की शिकायत :
शनिवार को जनता दल सेक्युलर के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार झा अपनी कार से गोड्डा से धनबाद आ रहे थे. साहेबगंज रोड फकीरडीह के पास उनकी बलेनो कार को रोक कर सात-आठ रिकवरी एजेंट ने कहा कि गाड़ी की किस्त फेल है, किस्त दे दो और चले जाओ नहीं, तो गाड़ी छीन कर पैदल चलवा देंगे. श्री झा बताया कि उनकी गाड़ी फाइनेंस की नहीं है, तब रिकवरी एजेंटों ने उनके साथ छिनतई शुरू कर दी. कार में रखा मोबाइल व 1200 रुपये छीन लिया. इस दौरान बुलेट पर सवार कुछ लोगों ने कमर से हथियार निकाल कर उन पर तान दी. उन्हें जान मारने की धमकी देते हुए कहा कि चुपचाप निकल जाओ नहीं, तो अंजाम बुरा होगा. उन्होंने कहा कि मोबाइल का स्क्रीन लॉक होने के कारण अपराधी उनका मोबाइल फेंक भाग गये. झरिया के बस्ताकोला निवासी श्री झा ने इस संबंध में सिटी एसपी को आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है. उन्होंने अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










