ePaper

Dhanbad News : छात्राओं की डांस पर सीटी बजाने का विरोध करने पर भिड़े छात्र, हंगामा

Updated at : 11 Mar 2025 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : छात्राओं की डांस पर सीटी बजाने का विरोध करने पर भिड़े छात्र, हंगामा

बीबीएमकेयू के मैनेजमेंट विभाग की फ्रेशर पार्टी में हंगामा, छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप

विज्ञापन

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के पीजी मैनेजमेंट स्टडीज विभाग में सोमवार को आयोजित फ्रेशर पार्टी के दौरान एक छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने सेमेस्टर फोर के एक छात्र के साथ मारपीट की. जानकारी के अनुसार, मैनेजमेंट विभाग के वरिष्ठ छात्र अपने जूनियर छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी आयोजित कर रहे थे. इस दौरान छात्राएं बॉलीवुड गानों पर डांस कर रही थीं. इसी बीच, एक छात्र संगठन के कुछ कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हो गये. विभाग के छात्रों का आरोप है कि जब छात्राएं डांस कर रही थीं, तब संगठन के कार्यकर्ता सीटी बजाने लगे. पहले छात्राओं ने इस पर आपत्ति जतायी, फिर वरिष्ठ छात्रों ने उन्हें ऐसा करने से रोका. लेकिन कार्यकर्ता धमकी देने लगे. इससे कार्यक्रम को रोक दिया गया. बाद में, जब आपत्ति करने वाले छात्र एकेडमिक ब्लॉक से बाहर निकले, तो छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की. इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया. इसके बाद मैनेजमेंट विभाग के कुछ छात्रों ने भी अपने दोस्तों को बुला लिया, जो विश्वविद्यालय के गेट के बाहर हमलावरों का इंतजार करने लगे. स्थिति बिगड़ती देख छात्र संगठन के कार्यकर्ता देर शाम तक विश्वविद्यालय परिसर से बाहर नहीं निकले. इस घटना पर मैनेजमेंट स्टडीज विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ बीएन सिंह ने कहा कि उनके सामने ऐसी कोई घटना नहीं हुई है. वहीं, विभाग के छात्रों ने मंगलवार को कुलपति से शिकायत करने और बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग करने की बात कही है.

अधिकारी के साथ की थी बदसलूकी :

दो दिन पहले भी इसी छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय के एक अधिकारी के साथ बदसलूकी की थी. दरअसल, विश्वविद्यालय प्रशासन मैनेजमेंट विभाग में फ्रेशर पार्टी आयोजित करने की अनुमति नहीं दे रहा था, लेकिन छात्र संगठन इसके आयोजन पर अड़ा हुआ था. इसी दौरान इन कार्यकर्ताओं ने कुलपति का घेराव किया और जब एक अधिकारी ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो कार्यकर्ताओं ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था.

होली मिलन के आयोजन पर अड़ा छात्र संगठन :

इस बीच, यह छात्र संगठन विश्वविद्यालय परिसर में होली मिलन समारोह आयोजित करने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए संगठन ने प्रशासन को सूचना दे दी है, हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब तक इसकी अनुमति नहीं दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARENDRA KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By NARENDRA KUMAR SINGH

NARENDRA KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola