Dhanbad News: आइटीआइ धनबाद, गोविंदपुर व बाघमारा में स्पॉट राउंड नामांकन
Author Manoj kumar
Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: ‘फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व’ के आधार पर 20 मार्च तक मौका
विज्ञापन
Dhanbad News: धनबाद. जिले के विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्राइवेट कैंडिडेट्स का स्पॉट राउंड नामांकन शुरू हो गया है. अभ्यर्थी 20 मार्च 2026 तक ‘फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व’ के आधार पर नामांकन करा सकते हैं.
आइटीआइ धनबाद में कुल 17 ट्रेड में 22 सीटें खाली हैं, जिनमें टर्नर, मशीनिस्ट, वायरमैन, वेल्डर, सोलर और COPA जैसे ट्रेड शामिल हैं. इनमें 21 सीटें दिव्यांग श्रेणी के लिए निर्धारित हैं.वहीं आइटीआइ गोविंदपुर में इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर और डीजल मैकेनिक ट्रेड में कुल 5 सीटें रिक्त हैं, जबकि फिटर ट्रेड में कोई सीट खाली नहीं है. यहां भी अधिकांश सीटें पीएच श्रेणी के लिए आरक्षित हैं.
आइटीआइ बाघमारा में 17 से 20 मार्च तक स्पॉट राउंड के तहत नामांकन हो रहा है. यहां मैकेनिक डीजल और वेल्डर ट्रेड में कुछ सीटें खाली हैं.क्या है अहर्ता :
नामांकन के लिए न्यूनतम योग्यता मैट्रिक (कुछ ट्रेड में आठवीं पास) और न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है. निर्धारित तिथि को अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्र के साथ संस्थान में उपस्थित होना होगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










