पारा मिलिट्री फोर्स के ठहरने वाले आठ केंद्रों पर बनाये जा रहे 35 शौचालय, 64 बाथरूम

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Apr 2024 12:13 AM

विज्ञापन

- सरकारी स्कूलों में स्थायी व प्राइवेट स्कूलों में बनेंगे अस्थायी शौचालय

विज्ञापन

मुख्य संवाददाता, धनबाद.

जिले में लोकसभा चुनाव की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. चुनाव को लेकर पारा मिलिट्री फोर्स के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है. उनके ठहरने के स्थान पर बाथरूम व शौचालय बनाये जा रहे हैं. शहरी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा आठ जगहों पर 35 शौचालय व 64 बाथरूम का निर्माण कराया जा रहा है. शौचालय निर्माण में अनुमानित 30 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे. जानकारी के मुताबिक चुनाव आयुक्त से अनुमति के बाद नगर निगम ने टेबल टेंडर के माध्यम से दो संवेदकों को इसका काम दिया है. सरकारी स्कूलों में स्थायी शौचालय व जीआइसी शीट से बाथरूम का निर्माण हो रहा है. जबकि प्राइवेट स्कूलों में जीआइसी शीट से शौचालय व बाथरूम दोनों का निर्माण किया जा रहा है. उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम ने काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है.

इन स्कूलों में हो रहा

काम :

झरिया में इंडियन स्कूल ऑफ लर्निंग, डीएवी स्कूल बनियाहिर, बालिका विद्या मंदिर हेठली बांध में 09 शौचालय व 23 बाथरूम बनाये जा रहे हैं. केंदुआडीह कुसुंडा में आठ शौचालय व 10 बाथरूम का निर्माण हो रहा है. सरस्वती विद्या मंदिर भूली नगर में छह शौचालय व 10 बाथरूम, राजकीयकृत उच्च विद्यालय पुटकी में छह शौचालय व 10 बाथरूम, पीके राय कॉलेज सरायढेला में आठ शौचालय व एक बाथरूम व उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोलाकुसमा में दो शौचालय व 10 बाथरूम का निर्माण किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola