SNMMCH में ऑक्सीजन की पाइप फटने से जनरल वार्ड में मची अफरा-तफरी

Updated:
विज्ञापन

ऑक्सीजन सप्लाई के लिए बिछायी गयी पाइप लाइन की मरम्मत करते अस्पताल के कर्मचारी. फोटो : प्रभात खबर

SNMMCH Oxygen Pipe Blast: धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब ऑक्सीजन सप्लाई वाली पाइप लाइन फट गयी.

विज्ञापन

SNMMCH Oxygen Pipe Blast: धनबाद जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) में सोमवार को ऑक्सीजन की पाइप लाइन फटने से जनरल वार्ड में अफरा-तफरी मच गयी. अस्पताल के मेडिसिन मेल जनरल वार्ड के बाहर लगी ऑक्सीजन पाइप दोपहर अचानक तेज धमाके के साथ फट गयी. पाइप से ऑक्सीजन लीक होने लगी. पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गयी. धमाके के कारण मरीज, उनके परिजन और अस्पताल कर्मी घबरा गये. मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत प्रभावित क्षेत्र में ऑक्सीजन की सप्लाई बंद करा दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

अस्पताल में कैसे हुआ हादसा?

अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के पास लगे ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट हो गया. इसके कारण पाइप लाइन फट गयी. मौके पर टेक्निकल टीम ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. टीम ने तुरंत लीकेज ठीक कर वार्ड में ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू कर दी. अस्पताल परिसर में ही बने ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन की सप्लाई होती है.

मेडिसिन वार्ड में 250 से अधिक मरीज

एसएनएमएमसीएच के मेडिसिन विभाग में महिलाओं और पुरुषों के लिए 2 वार्ड हैं. इनमें रोजाना 250 से अधिक मरीज भर्ती रहते हैं. इस घटना से मरीजों की सुरक्षा पर भी सवाल उठता है. अगर वार्ड में कोई गंभीर मरीज भर्ती होता, तो ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने की वजह से उसकी परेशानी बढ़ सकती थी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

किसी मरीज को नहीं हुआ नुकसान

ऑक्सीजन की पाइप फटने से किसी मरीज को कोई नुकसान नहीं हुआ. अस्पताल प्रबंधन की ओर से तत्काल कदम उठाने की वजह से बड़ी घटना टल गयी.

इसे भी पढ़ें

रांची और बोकारो में इतना गिर गया तापमान, जानें झारखंड का कितना है अधिकतम पारा

Ration Card News: झारखंड में कौन लोग बनवा सकेंगे कार्ड, जानें पात्रता और आवेदन की प्रक्रिया

24 फरवरी को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का गैस सिलेंडर, यहां जानें

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि से पहले बाबा बैद्यनाथ और मां पार्वती मंदिर के शिखर से उतारे गये पंचशूल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola