Dhanbad News: लोयाबाद में दो प्रत्याशियों के समर्थकों में झड़प, चले ईंट-पत्थर
Dhanbad News: मतदाताओं ने साड़ी बांटे जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
Dhanbad News: मतदाताओं ने साड़ी बांटे जाने को लेकर शुरू हुआ विवादDhanbad News: नगर निकाय चुनाव के मतदान से पहले निगम के वार्ड नंबर आठ में रविवार की रात मतदाताओं में साड़ी बांटे जाने को लेकर दो प्रत्याशियों के समर्थकों में झड़प हो गयी. इस दौरान जमकर ईंट-पत्थर चले. हालांकि, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही लोयाबाद थाना प्रभारी पिकू प्रसाद मौके पर दलबल के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल की. उन्होंने स्थानीय ग्रामीण राजकुमार सिंह की पत्नी से पूछताछ भी की. उन्होंने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे कुछ युवक उसके घर के पास पहुंचे और दरवाजा से पीटने लगे. इससे वे लोग घबरा गये और आसपास के लोगों को सूचना दी. इसके बाद पुलिस पहुंची.
घटना के बाद पुलिस ने बढ़ायी गश्त
बताया जाता है कि लोयाबाद हटिया मोड़ के समीप एक मोहल्ले में एक प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा घर-घर में साड़ी बांटी जा रही थी. इसकी जानकारी दूसरे प्रत्याशी के समर्थकों को हुई, तो वे लोग वहां पहुंच गये वीडियो बनाना शुरू कर दिया. इससे दोनों तरफ से हंगामा शुरू हो गया और देखते ही देखते ईंट-पत्थर चलने लगे. पुलिस के पहुंचते ही दोनों पक्षों के समर्थक वहां से भाग गये. इधर, घटना के बाद लोयाबाद पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है.
कोट :दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिली थी. जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की. मामला शांत है, किसी के द्वारा कोई शिकायत नहीं की गयी है. पुलिस विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौकस है.पिकू प्रसादथाना प्रभारी,लोयाबाद
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए