बिहार को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी, 6 हजार करोड़ का लगेगा स्टील प्लांट

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Industry In Bihar: बिहार सरकार की तरफ से राज्य को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी की जा रही है. 6 हजार करोड़ रुपए की लागत से स्टील प्लांट लगाया जाएगा. इसके साथ ही किसी भी इथेनॉल प्लांट को बंद नहीं करने का भी ऐलान किया गया.

विज्ञापन

Industry In Bihar: बिहार में स्टील ब्रांड एक स्टील प्लांट स्थापित करने जा रहा है. इसे लेकर सुपर शक्ति और अवध स्टील के प्रबंध निदेशक दीपक अग्रवाल ने बिहार सरकार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल से मुलाकात की. बैठक के दौरान दीपक अग्रवाल ने उद्योग मंत्री को बताया कि बिहार में एक अत्याधुनिक स्टील प्लांट की स्थापना के लिए लगभग 6 हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव प्रस्तुत किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मैन्युफैक्चरिंग हब बनेगा बिहार

बैठक के दौरान उद्योग मंत्री ने राज्य सरकार की प्रोग्रेसिव इंडस्ट्रियल पॉलिसी, सुदृढ़ आधारभूत संरचना और निवेश अनुकूल वातावरण की जानकारी देते हुए परियोजना को हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया. दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार सरकार औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने और राज्य को मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

दिलीप जायसवाल ने और क्या कहा?

मंत्री ने यह भी कहा, बिहार अब बड़े औद्योगिक निवेशों के लिए एक भरोसेमंद और तेजी से उभरता हुआ डेस्टिनेशन बन चुका है. आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रस्तावित स्टील परियोजना राज्य के औद्योगिक परिदृश्य को सशक्त बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. इस निवेश से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे. इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी.

इथेनॉल प्लांट को लेकर भी किया ऐलान

इसके अलावा उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने राज्य के मक्का किसानों के मक्के का रेट कम नहीं होने दिए जाने की बात कही. साथ ही जितने भी राज्य में इथेनॉल प्लांट स्थापित किए गए हैं उनको बंद नहीं होने दिए जाने का ऐलान भी किया. राज्य में टोटल 11 डेडीकेटेड इथेनॉल प्लांट हैं, जिनसे 46 करोड़ लीटर इथेनॉल का उत्पादन होता है. इन 11 इकाइयों से उत्पादित होने वाले सभी इथेनॉल की खरीद होगी.

Also Read: पटना हॉस्टल कांड: हॉस्टल की मालकिन और वार्डन से CBI ने क्या-क्या किया सवाल? डेढ़ घंटे हुई पूछताछ

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन