पटना हॉस्टल कांड: हॉस्टल की मालकिन और वार्डन से CBI ने क्या-क्या किया सवाल? डेढ़ घंटे हुई पूछताछ

Updated:
विज्ञापन

शंभू गर्ल्स हॉस्टल के बाहर सीबीआई की टीम

Patna NEET Student Case: पटना में नीट छात्रा की मौत मामले में सीबीआई की जांच चल रही है. इसी क्रम में हॉस्टल की मालकिन और दो वार्डन से पूछताछ की गई. तीनों से अलग-अलग लगभग डेढ़ घंटे पूछताछ हुई. इसके साथ ही हॉस्टल के गार्ड से भी सवाल-जवाब किए गए.

विज्ञापन

Patna NEET Student Case: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत मामले में सीबीआई हर एंगल से जांच में जुटी है. ऐसे में टीम ने हॉस्टल की मालकिन नेहा अग्रवाल और दो वार्डनों से पूछताछ की. जानकारी के मुताबिक, करीब डेढ़ घंटे तक तीनों से अलग-अलग पूछताछ की गई. इतना ही नहीं, हॉस्टल के गार्ड से भी सीबीआई की टीम ने सवाल-जवाब किए.

आपके शहर में

विज्ञापन

हॉस्टल मालकिन और वार्डन से कैसे पूछे गए सवाल?

अधिकारियों ने छात्रा की मौत से जुड़े घटनाक्रम, हॉस्टल प्रबंधन की जिम्मेदारी, सुरक्षा व्यवस्था और उस दिन की गतिविधियों को लेकर डिटेल में सवाल-जवाब किए. पूछताछ के बाद तीनों महिलाओं को टीम अपने साथ ले गई. लेकिन दो घंटे बाद लिखित आश्वासन दिया. दरअसल, ‘जब भी सीबीआई पूछताछ के लिए बुलायेगी, वह आयेंगे’, यह आश्वासन मिलने के बाद सीबीआई की टीम ने तीनों को छोड़ दिया.

भारी पुलिस बल की रही तैनाती

जिस समय सीबीआई की टीम हॉस्टल पहुंची, उस दौरान हॉस्टल परिसर के अंदर और बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. सीबीआई टीम ने छात्रा के कमरे की बारीकी से जांच की. कमरे के अंदर की स्थिति, सामान, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और अन्य संभावित सबूतों का निरीक्षण किया गया. अधिकारियों ने फोटो और आवश्यक डॉक्यूमेंटेशन भी किया. जांच के दौरान हॉस्टल मालकिन और वार्डन मौजूद रहीं.

हॉस्टल के गार्ड अमरेंद्र से भी पूछताछ

टीम ने हॉस्टल के गार्ड अमरेंद्र से भी पूछताछ की. घटना के समय सबसे पहले वही मौके पर पहुंचे थे और छात्रा को नीचे लाए थे. जांच एजेंसी ने विस्तार से पूछताछ की. जबकि इससे पहेल जहानाबाद में भी छात्रा की मां और नानी से लगभग चार घंटे तक गहन पूछताछ की जा चुकी है. सीबीआई गया स्थित ननिहाल भी पहुंची थी, जहां मामा और अन्य परिजनों से सामूहिक रूप से बयान दर्ज किए गए थे.

Also Read: तेज प्रताप-ऐश्वर्या तलाक मामले में सुनवाई आज, कोर्ट में तीसरी बार होगी समझौते की कोशिश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन