हरिद्वार कुंभ के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना

Updated:
विज्ञापन
हरिद्वार कुंभ के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना

Haridwar Kumbh 2027: शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक के दौरान कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों की समीक्षा की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले साल हरिद्वार में आयोजित होने वाला कुम्भ मेला ऐतिहासिक होगा. नीचे पढ़ें केंद्र सरकार कितना पैसा देगी उत्तराखंड सरकार को.

विज्ञापन

Haridwar Kumbh 2027: केंद्र सरकार हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये जारी करेगी. इसके लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि इस पैसे से इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा. इससे मेले का भव्य आयोजन होगा.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कुम्भ मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि एक भव्य महोत्सव है. यह भारत की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक धरोहर और सामाजिक सौहार्द को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय सरकार द्वारा मंजूर की गई राशि कुम्भ मेला 2027 को दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

उत्तराखंड के विकास के प्रति प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार उत्तराखंड के विकास के प्रति प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि चारधाम परियोजना, सदाबहार सड़कें, और रेल व हवाई संपर्क का विस्तार जैसी पहल के लिए मिले समर्थन ने राज्य के विकास को मजबूती प्रदान की है. कुम्भ मेला 2027 के लिए यह सहायता राज्य सरकार के महोत्सव की सफलता से आयोजन करने में मदद करेगी.

यह भी पढ़ें : Kumbh Mela: कुंभ, अर्ध कुंभ, पूर्ण कुंभ और महा कुंभ में क्या है अंतर,इस साल लगेगा अगला महाकुंभ

लाखों श्रद्धालुओं के लिए अच्छी व्यवस्था की जाएगी: सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार के प्रयास से कुम्भ मेला 2027 का ऐतिहासिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन किया जाएगा. इससे पूरे भारत और विदेशों से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए अच्छी व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार कुम्भ मेला 2027 को दिव्य और भव्य बनाने के लिए सभी संबंधित कामों को समय पर पूरा करेगी.

यह भी पढ़ें : Mahakumbh अगला महाकुंभ मेला कब और कहां लगेगा? जानें इतिहास

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola