दुमका में मोटर मजदूर संघ के अध्यक्ष अरुण सिंह को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर
संथाल परगना मोटर मजदूर संघ के अध्यक्ष अरुण सिंह. फोटो: प्रभात खबर
Dumka Crime: झारखंड के दुमका में संथाल परगना मोटर मजदूर संघ के अध्यक्ष अरुण सिंह को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी. पीठ में गोली लगने से उनकी हालत गंभीर है और उन्हें आसनसोल रेफर किया गया है. एसपी पीतांबर सिंह खेरवार मामले की जांच में जुटे हैं. पूरी खबर नीचे पढ़ें.
दुमका से आनंद जायसवाल की रिपोर्ट
Dumka Crime: झारखंड के दुमका में संथाल परगना मोटर मजदूर संघ के अध्यक्ष अरुण सिंह को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी. इससे उनकी हालत गंभीर है और बेहतर इलाज के लिए उन्हें दुर्गापुर रेफर कर दिया गया है. घटनास्थल पर एसपी पीतांबर सिंह खेरवार अपनी टीम के साथ पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
आपके शहर में
घर से आ रहे थे बस पड़ाव
दरअसल, संथाल परगना मोटर मजदूर संघ के अध्यक्ष अरुण सिंह का घर दुमका नगर थाना क्षेत्र के गिलानपाड़ा मुहल्ले में है. वे अपने घर से सुबह बाइक से बस पड़ाव आ रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने उनका पीछा किया और डीआईजी कार्यालय के सामने उन्हें गोली मार दी. गोली उनकी पीठ पर लगी. गोली लगने के बाद वे चिल्लाते हुए सड़क पर बाइक समेत गिर पड़े. अगल-बगल के लोग उनके आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे. इस बीच अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद तेजी से भाग निकले.
दो साल पहले भी अरुण सिंह पर हुआ था हमला
इस हादसे के बाद लोग उन्हें उठाकर फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल इलाज के लिए ले गए. जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने आसनसोल रेफर कर दिया. गौरतलब है कि 2 साल पहले 21 अप्रैल 2024 को भी अरुण सिंह पर जानलेवा हमला हुआ था. उस वक्त गोली पिस्टल में फंस जाने की वजह से वह बच गए थे.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में 2026 की पहली बारिश! नौ जिलों में वज्रपात की आशंका, येलो अलर्ट जारी
मौके पर जांच के लिए पहुंचे एसपी
घटना की गंभीरता को देखते हुए दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार खुद घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ कर सारी जानकारी ली. एसपी ने बताया कि अरुण सिंह पर दो गोलियां चलाई गई हैं. उन्हें इलाज के लिए बाहर ले जाया गया है. साथ ही, उन्होंने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड के दलमा में मिलीं तितलियों की पांच नई प्रजातियां, जैव विविधता के लिए बड़ी उपलब्धि
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए