रांची और बोकारो में इतना गिर गया तापमान, जानें झारखंड का कितना है अधिकतम पारा

झारखंड में घटा अधिकतम और न्यूनतम तापमान.
Jharkhand Weather: झारखंड में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है. राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान में 24 घंटे के अंदर 3.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है. जानें अन्य प्रमुख जिलों के तापमान में कितनी गिरावट आयी या वृद्धि हुई.
Table of Contents
Jharkhand Weather: झारखंड की राजधानी रांची और बोकारो में एक बार फिर न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गयी है. महज 24 घंटे के अंदर इन दोनों जिलों का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री घट गया है. हालांकि, इन दोनों जिलों के उच्चतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. कहा कि सोमवा को रांची का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट के बाद 13.2 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया. यह सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम है. रांची का अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 27.1 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो अभी भी सामान्य से 1.4 डिग्री सेंटीग्रेड कम है.
बोकारो के न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट
बोकारो के न्यूनतम तापमान में भी 3.6 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गयी है. यह घटकर 13.5 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से अभी भी 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. यहां के उच्चतम तापमान में 0.9 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हुई है और यह 33.1 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जो सामान्य से 5.3 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.
जमशेदपुर के उच्चतम तापमान में आयी गिरावट
पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर का उच्चतम पारा 1.2 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 30.5 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. वहीं, यहां का न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री बढ़कर 17 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
डाल्टेनगंज के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट
पलामू जिले के डाल्टेनगंज के तापमान की बात करें, तो यहां के न्यूनतम तापमान में भी 2 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गयी है. यहां का न्यूनतम तापमान अब 14.2 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. यहां का उच्चतम तापमान 0.3 डिग्री की गिरावट के बाद 31.5 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 1 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.
चाईबासा का अधिकतम तापमान घटा
पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट आयी है, लेकिन न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है. चाईबासा का उच्चतम पारा आज 31.8 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेंटीग्रेड पर बना हुआ है. यह सामान्य से 0.5 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.
झारखंड का अधिकतम तापमान घटकर 33.7 डिग्री पर आया
मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में झारखंड का मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान सरायकेला में रिकॉर्ड किया गया. सरायकेला का अधिकतम पारा आज 33.7 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया, जो कल के अधिकतम तापमान से कम है. झारखंड का न्यूनतम तापमान आज 10.4 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.
आपके जिले में आने वाले 5 दिन तक कितना रहेगा तापमान, जानें

इसे भी पढ़ें
Ration Card News: झारखंड में कौन लोग बनवा सकेंगे कार्ड, जानें पात्रता और आवेदन की प्रक्रिया
Ranchi Weather: रांची में 24 घंटे में इतना गिर गया तापमान, जानें कल कैसा रहेगा मौसम
24 फरवरी को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का गैस सिलेंडर, यहां जानें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए





