Dhanbad News : भाजपा ने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया : राज सिन्हा

Published by : NARENDRA KUMAR SINGH Updated At : 11 Apr 2025 1:17 AM

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में बोले विधायक

विज्ञापन

भाजपा के स्थापना दिवस पर भाजपा धनबाद महानगर कमेटी ने गुरुवार को जिला कार्यालय में एक संगोष्ठी आयोजित की. मुख्य अतिथि धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा : भाजपा ने राजनीति को सेवा, पारदर्शिता व राष्ट्रहित के मूल्यों से जोड़कर देश को एक नयी दिशा दी है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने वंशवाद व भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई लड़ते हुए राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया है. आज एक सामान्य कार्यकर्ता भी शीर्ष पद तक पहुंच सकता है. यह भाजपा की वैचारिक शक्ति और संगठनात्मक मजबूती का प्रमाण है. भाजपा के प्रदेश मंत्री सरोज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों की विकास यात्रा को देश के इतिहास में स्वर्णिम युग की संज्ञा दी. संगोष्ठी की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने की. कहा : भाजपा का विस्तार आज देश के कोने-कोने तक हो चुका है. जिला महामंत्री मानस प्रसून ने संगठन की ताकत व भूमिका पर जोर दिया. मौके पर अजय निषाद, रूपेश सिन्हा, राज किशोर जेना, नरेंद्र त्रिवेदी, रवि सिन्हा, अभिमन्यु कुमार, मनोज मालाकार, नित्यानंद मंडल, रंजीत बिल्लू, राजाराम दत्ता, किशोर मंडल, संजय कुशवाहा, सनी रवानी, सूरज पासवान, रिंकू सिन्हा, रंजय सिंह व सदानंद बरनवाल आदि मौजूद थे.

कार्यक्रम से दूर रहे भाजपा के कई वरिष्ठ नेता

भाजपा के कार्यक्रम में पार्टी के कई बड़े नेता नहीं दिखे. धनबाद के सांसद ढुलू महतो, पूर्व सांसद पीएन सिंह, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, चंद्रशेखर सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव अग्रवाल, रमेश राही, प्रियंका पाल के अलावा कई जिला पदाधिकारी नहीं शामिल हुए. सोमवार को यहां निकली बाइक जुलूस से भी इन नेताओं ने दूरी बना कर रखी. युवा मोर्चा को छोड़ दूसरे मोर्चा के पदाधिकारी भी बैठक में नहीं शामिल हुए. इसे भाजपा के अंदर चल रही गुटबाजी से जोड़ कर देखा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARENDRA KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By NARENDRA KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola