Dhanbad News : आसनबनी में बगैर मुआवजा दी गयी जमीन पर काम नहीं करेगी सेल

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : आसनबनी में बगैर मुआवजा दी गयी जमीन पर काम नहीं करेगी सेल

विज्ञापन

Dhanbad News : आसनबनी मौजा में सेल कंपनी द्वारा जमीन अधिग्रहण मामले को लेकर सोमवार को बलियापुर के सीओ मुरारी नायक के कार्यालय में सेल कंपनी की अनुषंगी इकाई केटीएमपीएल के पदाधिकारियों, अंचल अधिकारी एवं रैयत किसानों के प्रतिनिधियों के साथ त्रिपक्षीय वार्ता हुई. वार्ता के दौरान किसानों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल किसानों ने कहा कि जिन किसानों की जमीन का मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया है, वैसे किसानों की जमीन को चिन्हित कर उसमें तत्काल काम नहीं किया जाये. इस पर अधिकारियों ने भी सहमति जतायी. उसके बाद जमीन अधिग्रहण के दौरान जुलाई माह में किसानों के नष्ट हुए धान के बिचड़ों तथा अन्य फसलों की हुई क्षति का आकलन कर क्षतिपूर्ति दिये जाने का फैसला किया गया. वार्ता में केटीएमपीएल के मैनेजर विजय शर्मा, मनीष कुमार शर्मा, बलियापुर के थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार, किसानों के प्रतिनिधि मंडल में सोनोत संथाल समाज के सनातन सोरेन, रतिलाल टुडू, ईश्वर मरांडी, निर्मल रजवार, सुदाम रजवार, विजय महतो, अनिल मांझी, कमल मरांडी, अमित महतो, उर्मिला देवी, फूलमनी देवी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola