Dhanbad News: रक्सौल-तिरुपति-रक्सौल स्पेशल अब स्थायी होगी

Updated at : 30 Mar 2026 3:00 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: रक्सौल-तिरुपति-रक्सौल स्पेशल अब स्थायी होगी

Dhanbad News: धनबाद होकर साउथ के लिए मिल जायेगी तीसरी ट्रेन

विज्ञापन

Dhanbad News: संवाददाता, धनबाद. धनबाद और बोकारो स्टेशन होकर चलायी गयी ट्रेन संख्या 07052 व 07051 रक्सौल-तिरुपति-रक्सौल स्पेशल को नियमित किया जायेगा. इसके लिए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद सदस्य डॉ संजय जायसवाल को पत्र लिखा है. डॉ संजय जायसवाल ने इस ट्रेन को स्थायी रूप से चलाने की मांग की थी. इसपर स्वीकृति मिल गयी है. ट्रेन 17434 और 17433 रक्सौल-तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस के रूप में परिचालन होगा. आने वाले समय में इसका नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा. इसके साथ धनबाद होकर साउथ के लिए एक तीसरी ट्रेन भी मिल जायेगी. अब तक एलेप्पी और अमृत भारत एक्सप्रेस धनबाद होकर दक्षिण भारत जा रही है. भुवनेश्वर-आनंदविहार सुपरफास्ट में जुड़ेगा अतिरिक्त कोच धनबाद. ट्रेनों में लंबी वेटिंग को देखते हुए रेलवे ने एक थर्ड एसी का अतिरिक्त कोच जोड़ने की घोषणा की है. ट्रेन संख्या 12819 भुवनेश्वर-पुरी सुपरफास्ट में एक से 29 अप्रैल तक और ट्रेन संख्या 12820 आनंदविहार-भुवनेश्वर सुपरफास्ट में तीन अप्रैल से एक मई तक एक थर्ड एसी का अतिरिक्त कोच जोड़ा जायेगा.

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola