Dhanbad News: एसीपी व एमएसीपी का लाभ नहीं मिलने से शिक्षकेतर कर्मियों में रोष
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 30 Mar 2026 2:49 AM
Dhanbad News: पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज में बैठक कर शिक्षकेतर कर्मचारी संघ ने दी हड़ताल की चेतावनी
Dhanbad News: वरीय संवाददाता, धनबाद. पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज में रविवार को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय शिक्षकेतर कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष संजय झा व संचालन जेसी नागेश ने किया. बैठक में बीबीएमकेयू प्रशासन द्वारा उन कर्मियों, जिनका अब तक सातवां वेतनमान निर्धारित नहीं किया गया है, को बिना एसीपी और एमएसीपी के लाभ के औपबंधिक वेतन देने के निर्णय पर विरोध जताया गया. संघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन को पांच अप्रैल तक इस निर्णय को वापस लेते हुए एसीपी और एमएसीपी के लाभ के साथ औपबंधिक वेतनमान देने का अल्टीमेटम दिया है. संघ ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा के भीतर मांगें पूरी नहीं होने पर आठ और नौ अप्रैल को विश्वविद्यालय व महाविद्यालय के सभी नन-टीचिंग कर्मचारी सामूहिक रूप से अवकाश पर रहेंगे और विवि में प्रदर्शन करेंगे. इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं तो 15 अप्रैल से शिक्षकेतर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. बैठक में अनिल कुमार, भारती प्रसाद साव, दीपानंद मिश्रा, कैलाश करमाली, रवींद्र कुमार, अमित कुमार पांडेय, तारापद बाउरी, सौरभ कुमार सिन्हा, विकास कुमार, शंकर रविदास व मो. शरिफ मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










