Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम में स्वयं को जानो भारत योग यात्रा 24 अप्रैल से

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम में स्वयं को जानो भारत योग यात्रा 24 अप्रैल से

Dhanbad News: तीन दिवसीय कार्यक्रम में स्वामी निरंजनानंद सरस्वती देंगे मार्गदर्शन

विज्ञापन

Dhanbad News: वरीय संवाददाता, धनबाद. आइआइटी आइएसएम में आगामी 24 अप्रैल से तीन दिवसीय ‘स्वयं को जानो भारत योग यात्रा’ का आयोजन किया जायेगा. आनंद योग धारा धनबाद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार स्कूल ऑफ योगा के परमाचार्य स्वामी निरंजनानंद सरस्वती से योग सीखने का अवसर मिलेगा. कार्यक्रम में शास्त्रीय योग परंपरा की प्रामाणिक शिक्षाओं के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति, भावनात्मक संतुलन और आध्यात्मिक उन्नति का अनुभव कराया जायेगा. यह जानकारी रविवार को धनबाद क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में विकास अग्रवाल, योगेंद्र तुलस्यान, ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, शैलेश दुदानी, मनोज प्रसाद, प्रो अंशुमाली, अतुल अग्रवाल, वैभव तुलस्यान, प्रेम अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, रमेश रिटोलिया और ध्रुव चावड़ा ने दी. बताया कि 24 से 26 अप्रैल तक शाम 5.00 से 7.00 बजे तक आइआइटी आइएसएम के पेनमैन ऑडिटोरियम में और 25 व 26 अप्रैल को सुबह 7.00 से 9.00 बजे तक जिमखाना ग्राउंड में कार्यक्रम होगा. प्रवेश निःशुल्क रहेगा, लेकिन सीट सीमित हैं. आयोजकों ने बताया कि स्वामी निरंजनानंद सरस्वती अंतरराष्ट्रीय स्तर के योग गुरु हैं. वर्ष 2019 में उन्हें योग के प्रसार में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola