Dhanbad News: जयरामपुर में हैवी ब्लास्टिंग से दो महिलाएं घायल, हंगामा

Published by : OM PRAKASH RAWANI Updated At : 30 Mar 2026 2:44 AM

विज्ञापन

Dhanbad News: घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आउटसोर्सिंग का काम बंद कराया

विज्ञापन

Dhanbad News: बीसीसीएल लोदना क्षेत्र के जयरामपुर पांच नंबर अस्पताल कॉलोनी के समीप संचालित सुशी आउटसोर्सिंग में रविवार की शाम हैवी ब्लास्टिंग से चंद्र विजय सिंह के घर का एसबेस्टस टूट गया. घरों में पत्थर गिरने से पुत्री आरती कुमारी व बुजुर्ग मां शकुंतला देवी घायल हो गयीं. पलंग पर रखा लैपटॉप टूट गया. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सुशी आउटसोर्सिंग का काम बंद करा दिया. सूचना मिलते ही अलकडीहा ओपी पुलिस पहुंची और ग्रामीणों को मुआवजा देने को लेकर प्रबंधन से वार्ता की. प्रबंधन ने सोमवार को ग्रामीणों और पीड़ित परिवार के साथ वार्ता करने का आश्वासन दिया. इसके बाद लोग शांत हुए. ओपी प्रभारी ए रौशन ने कहा कि प्रबंधन ने सोमवार को वार्ता कर मुआवजा देने का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola