ePaper

Dhanbad News: शराब में जहर मिला और मफलर से गला घोंट कर की गयी थी रेल कर्मी की हत्या

Updated at : 15 Jan 2026 2:11 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: शराब में जहर मिला और मफलर से गला घोंट कर की गयी थी रेल कर्मी की हत्या

Dhanbad News: रेल कर्मी की हत्या के मामले में परिजन सहित तीन हिरासत में

विज्ञापन

Dhanbad News: वरीय संवाददाता, धनबाद. हीरापुर के जेसी मल्लिक में रहने वाले रेलकर्मी बीरबल रजक हत्या के मामले में धनबाद थाना की पुलिस ने मृतक के दो परिजनों के अलावा एक युवक को बिहार के गयाजी से पकड़ी है और तीनों को हिरासत में रख कर पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किये गये मफलर, बाइक व अन्य सामान भी जब्त कर ली है. गुरुवार को इस मामले का खुलासा होने की उम्मीद है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि हिरासत में लिये गये लोगों से कड़ाई से पूछताछ के बाद हत्याकांड में सब कुछ साफ हो जायेगा.

चार जनवरी की रात की गयी थी हत्या :

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीरबल रजक की हत्या चार जनवरी की रात को की गयी थी. बीरबल शराब पीने के आदी थे. इसी का फायदा उठा कर उनके एक परिजन ने शराब में जहर मिला दिया, लेकिन जब उसका भी असर नहीं हुआ तो दूसरे परिजन ने अपने एक मित्र के साथ मिलकर उसी के मफलर से गला घोंट कर जान मार दी और बाइक से उठाकर लोको टैंक ले आये. हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए अर्ध नग्न स्थिति में तालाब में डाल दिया. अगले दिन पांच जनवरी को बीरबल का शव तालाब में दिखा.

गयाजी से पकड़ा गया युवक :

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस हत्याकांड में बीरबल के दो परिजनों के अलावा एक बाहरी युवक भी शामिल है, जो धनबाद का ही रहने वाला है. घटना के दिन उसी युवक के सहयोग से पूरी घटना को अंजाम दिया गया. युवक घटना के बाद धनबाद से भाग कर बिहार के गयाजी में छिपा हुआ था, लेकिन जब पुलिस ने दोनों परिजनों से कड़ाई से पूछताछ की तो उसके बारे में पता चला और पुलिस ने गया जी में छापामारी कर उस युवक को हिरासत में लेकर धनबाद ले आयी है. वहीं पुलिस ने बताया कि अभी भी एक आरोपी की तलाश जारी है और गुरुवार को उसे भी पकड़ लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola