Dhanbad News: कोल इंडिया बोर्ड की मीटिंग आज

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: कोल इंडिया बोर्ड की मीटिंग आज

कोल इंडिया बोर्ड की बैठक सोमवार को कोलकाता में होगी. इसमें डिविडेंड सहित कई मुद्दों पर फैसला होगा.

विज्ञापन

कोल इंडिया ने जानकारी दी है कि कंपनी सोमवार को अपने वित्तीय नतीजों का ऐलान करेगी. 27 अप्रैल को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की कोलकाता में बैठक आयोजित होगी, जिसमें वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही और पूरे साल 31 मार्च 2026 तक के ऑडिटेड स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड रिजल्ट्स को मंजूरी दी जायेगी. बोर्ड की मंजूरी से पहले ऑडिट कमेटी द्वारा इन नतीजों की समीक्षा की जायेगी. इसके अलावा, इसी बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अंतिम डिविडेंड पर भी विचार किया जा सकता है. हालांकि, डिविडेंड का भुगतान तभी किया जाएगा जब शेयरधारक इसे आगामी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में मंजूरी देंगे. सनद हो कि कोल इंडिया देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है और यह अपने निवेशकों को नियमित रूप से अच्छा डिविडेंड देने के लिए जानी जाती है. ऐसे में इस बार भी निवेशकों की नजर कंपनी के डिविडेंड फैसले पर टिकी हुई है.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola