Dhanbad News: आइपीएल फैन पार्क में क्रिकेट प्रेमियों में दिखा जोश

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: आइपीएल फैन पार्क में क्रिकेट प्रेमियों में दिखा जोश

गोल्फ ग्राउंड में आयोजित आइपीएल फैन पार्क रविवार को क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी. यहां विशाल एलईडी स्क्रीन पर लाइव मैच का दर्शकों ने आनंद उठाया.

विज्ञापन

धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में आयोजित आइपीएल फैन पार्क रविवार को क्रिकेट प्रेमियों के उत्साह से सराबोर नजर आया. खुले आसमान के नीचे विशाल एलईडी स्क्रीन पर लाइव मैच देखने का रोमांच कुछ ऐसा था कि पूरा माहौल किसी बड़े स्टेडियम से कम नहीं लग रहा था.

बारिश से दिलायी गर्मी से राहत, उमड़ी दर्शकों की भीड़

रविवार की दोपहर शुरू हुए पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने थे. हालांकि तेज धूप के चलते शुरू में दर्शकों की संख्या थोड़ी कम रही. इसके बाद जैसे-जैसे समय बीतता गया, माहौल बदलता चला गया. शाम ढलते-ढलते हल्की बारिश ने न सिर्फ गर्मी से राहत दी, बल्कि इसके बाद दर्शकों की भीड़ भी तेजी से बढ़ी. दूसरे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए मैच ने फैन पार्क में रोमांच चरम पर पहुंचा दिया. मैच के दौरान कोलकाता के खिलाड़ी पावेल का शानदार कीपर कैच होते ही दर्शकों का जोश दोगुना हो गया. फिल्मी गानों की धुन पर युवा झूमते नजर आए. जैसे ही रिंकू सिंह बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरे, तालियों की गड़गड़ाहट और शोर से पूरा मैदान गूंज उठा.

हर चौके-छक्के पर दिखा उत्साह

जमीन पर बैठकर मैच का आनंद ले रहे क्रिकेट प्रेमियों के बीच हर चौके-छक्के पर उत्साह उफान पर था. हर रन के साथ तालियों की गड़गड़ाहट और सीटियों की आवाज माहौल को और जीवंत बना रही थी. फैन पार्क में सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि मनोरंजन के भी कई रंग देखने को मिले. यहां बच्चों के लिए लगायेगये जंपिंग झूले और खाने-पीने के स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे.

पसंदीदा टीम के रंग में रंगे फैंस

मैच के दौरान फैंस अपनी पसंदीदा टीम का नाम चेहरे व हाथों पर लिखवाते दिखे. वहीं बाहर लगे टी-शर्ट स्टॉल पर युवाओं की खास भीड़ दिखी. अपनी टीम की जर्सी पहनकर मैच देखने का अलग ही उत्साह नजर आया.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola