Dhanbad News : स्कूल की दीवार फांद तालाब में तैराकी कर रहे नवोदय के छात्र की डूबने से मौत

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : स्कूल की दीवार फांद तालाब में तैराकी कर रहे नवोदय के छात्र की डूबने से मौत

Dhanbad News : निरसा के पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में नौवीं का छात्र था आयुष टोप्पो

विज्ञापन

Dhanbad News : वरीय संवाददाता, धनबाद/निरसा/गोविंदपुर. निरसा थाना क्षेत्र के बेनागड़िया स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में नौवीं के छात्र आयुष टोप्पो (14 वर्ष) की मौत रविवार को तालाब में डूबकर हो गयी. वह हॉस्टल के करीब एक दर्जन छात्रों के साथ सुबह लगभग नौ बजे स्कूल की दीवार फांद कर बाहर निकल गया था. सभी करीब पांच किलोमीटर दूर गोविंदपुर थाना क्षेत्र की सहराज पंचायत के रामपुर-पहाड़पुर गांव के मरदागोड़ा तालाब में तैराकी करने पहुंच गये. इसी दौरान आयुष तालाब में डूबने लगा. यह देख अन्य छात्र वहां से भाग खड़े हुए. तालाब में गांव के कुछ बच्चे स्नान कर रहे थे. छात्र को डूबते देख उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी. ग्रामीणों ने आयुष को तालाब से बाहर निकाला. तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. आयुष हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना अंतर्गत बेस गांव के लीलदाहा टोला का रहनेवाला था. उसका शव एसएनएमएमसीएच के मॉर्चरी में रखा गया है. सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा.

Dhanbad News : छह माह पहले पिता की मौत, अब बेटे की गयी जान :

जानकारों की मानें, तो रविवार की सुबह सीनियर सेक्शन के छात्र आयुष टोप्पो समेत दर्जन भर छात्र विद्यालय की दीवार फांद कर बाहर निकल गये. ये मरदागोड़ा तालाब के एक छोर से दूसरे छोर तक तैराकी करने लगे. तालाब के बीचों-बीच पहुंचने पर आयुष थकान की वजह से डूब गया. परिजन के अनुसार, आयुष के पिता सुकर टोप्पो झारखंड पुलिस में अवर निरीक्षक थे. उनकी छह माह पहले मौत हो गयी थी.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola