Dhanbad News: महिला यात्री का पर्स चुराकर भाग रहा युवक गिरफ्तार

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत रेल सुरक्षा बल धनबाद एवं अपराध आसूचना शाखा की संयुक्त टीम गश्त के दौरान मुंबई मेल से पर्स चुराकर भाग रहे अपराधी को गिरफ्तार किया.
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत रेल सुरक्षा बल धनबाद एवं अपराध आसूचना शाखा की संयुक्त टीम की ओर से धनबाद स्टेशन व उसके परिक्षेत्र में गश्त व सघन जांच की जा रही है. इस क्रम में धनबाद स्टेशन के होम सिग्नल पर रुकी ट्रेन संख्या 12322 मुंबई मेल से एक व्यक्ति हरे रंग का लेडीज पर्स लेकर भागता दिखाई दिया, जिसे गश्ती दल ने स्थानीय लोगों की मदद से डाउन होम सिग्नल के पास पकड़ लिया गया. उसकी पहचान मो. शाई आलम, निवासी दिन्तनपुर, थाना धामपुर, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है. उसके पास से एक लेडीज पर्स, दो स्मार्ट फोन तथा 650 रुपये नकद समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, दो क्रेडिट कार्ड, आभूषण व अन्य सामान बरामद किये गये हैं. जांच करने पर पता चला कि पर्स व उसमें रखे सारे सामान हावड़ा गोलबाड़ी थाना के पास निवासी अमन तिवारी के हैं. वहीं अन्य सामान व मोबाइल नदिया जिला के चपड़ा थाना अंतर्गत साकेरपाड़ा सोनपुकार निवासी काजल मलिता के हैं.
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया अपराध
पकड़े जाने के बाद आरपीएफ ने जब उससे पूछताछ की तो उसने ट्रेन संख्या 12322 मुंबई मेल से दो यात्रियों का लेडीज पर्स व मोबाइल चुराने की बात स्वीकार की. इस संबंध में एएसआई सुशील कुमार के आवेदन पर राजकीय रेल थाना धनबाद में कांड संख्या 96/26 दर्ज किया गया.ये थे टीम में :
एएसआई सुशील कुमार, शशिकांत तिवारी, ब्रजेश कुमार, फुलचंद महतो, मो तनवीर खान, अमित कुमार वर्मा, उमापति सिंह, आदित्य नारायण राय, प्रबिंद कुमार, अनिल कुमार मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




