झरिया के कतरास मोड़ पर शराबियों ने पुलिस पर किया पथराव, गाड़ी का शीशा टूटा

Author Umesh singh|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त पुलिस जीप एवं खोज बीन करने निकली पुलिस | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झरिया के कतरास मोड़ पर शराबियों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिससे पेट्रोलिंग गाड़ी का शीशा टूट गया। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

बस्ताकोला: झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ के पास रविवार रात शराब दुकान के बाहर जमकर हंगामा हुआ. पुलिस ने जब शराबियों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से रोका तो उन्होंने पुलिस पर ही पथराव कर दिया पेट्रोलिंग वाहन का शीशा चकनाचूर: झरिया पुलिस की पेट्रोलिंग टीम जब मौके पर पहुंची और शराबियों को समझाने लगी, तो शराबियों के समूह ने पुलिस पर पत्थर फेंके. इसमें पेट्रोलिंग वाहन का आगे का शीशा चकनाचूर हो गया. इस दौरान दो बार तेज आवाज भी सुनाई दी, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. तत्काल पेट्रोलिंग पार्टी पीछे हटी और घटना की सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी. सूचना के बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा. आधा दर्जन लोग हिरासत में: झरिया पुलिस ने राजू नामक युवक सहित आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि दो पुलिसकर्मी भी मामूली रूप से घायल हुए हैं.

विज्ञापन

क्या था मामला?

घटना के संबंध में बताया गया कि कतरास मोड़ गुलगुलिया पट्टी में राजेश भुईया के घर बारात आई थी. बारातियों और कुछ शरारती तत्वों ने कतरास मोड़ स्थित शराब दुकान के बाहर बैठकर शराब पी और उत्पात मचाना शुरू कर दिया. रोकने पर पुलिस पर हमला कर दिया. पुलिस का बयान: झरिया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार ने कहा कि बमबाजी की कोई घटना नहीं हुई है. शराबियों ने पत्थर मारकर शीशा फोड़ा है. मामले में हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola