रेल मंडल इंटर डिपार्टमेंट बैडमिंटन टूर्नामेंट में सीनियर डीपीओ सहित कई बने विजेता

Published at :22 May 2024 1:05 AM (IST)
विज्ञापन
रेल मंडल इंटर डिपार्टमेंट बैडमिंटन टूर्नामेंट में सीनियर डीपीओ सहित कई बने विजेता

विजेता व उप विजेता को डीआरएम ने सम्मानित किया

विज्ञापन

वरीय संवाददाता,

धनबाद.

धनबाद रेल मंडल इंटर डिपार्टमेंट बैडमिंटन टूर्नामेंट मंगलवार को रेलवे ऑफिसर्स क्लब में खेला गया. इसमें विजेता व उप विजेता को डीआरएम कमल किशोर सिन्हा और रेल महिला संगठन की अध्यक्ष गरिमा सिन्हा ने ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

ये हुए विजेता : 40 साल से ज्यादा आयु वर्ग में सिंगल में विजेता नवीन कुमार व उप विजेता रवि शेखर सिन्हा, 40 साल डबल में विजेता रविशेखर सिन्हा व लयाकत अली व उप विजेता आशिफ अली व नवीन कुमार, अंडर 10 बालक में विजेता संकल्प व उप विजेता बिहान, अंडर 10 बालिका में विजेता सानवी व उप विजेता अदविक सूयश, बालक 14 वर्ष में विजेता आयान व उप विजेता बिपुल, बालक 14 वर्ष में विजेता भाव्या झा व उप विजेता अनामिका, महिला कर्मचारी सिंगल में विजेता डोली कुमारी व उपविजेता नूतन टोपनो, महिला कर्मी डबल में विजेता डोली – अमृता व उपविजेता पी पाल – सुनीता झा, ओपेन टू ऑल में विजेता विशाल व उप विजेता सारांश, अधिकारी में विजेता अजीत कुमार (सीनियर डीपीओ) -सौरभ कुमार ( सीडीओ) व उप विजेता संजीव कुमार ( सीनियर डीइइ ओपी) – हंस राज मीणा ( सीनियर डीइएन वन), इंटर डिपार्टमेंट में विजेता विशाल कुमार वर्मा – घनश्याम यादव व उपविजेता संजीव कुमार सोरेन – अरविंद कुमार बने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola