क्यू आरटी ने पकड़ा कोयला,बी सीसीएल ने नहीं उठाया,तो लेकर भागे तस्कर
Updated at : 18 May 2024 3:02 PM (IST)
विज्ञापन

सीआइएसएफ क्यूआरटी और बीसीसीएल प्रबंधन में तालमेल की कमी का फायदा उठा रहे कोयला चोर
विज्ञापन
केंदुआ.
सीआइएसएफ क्यूआरटी और बीसीसीएल प्रबंधन में तालमेल की कमी का फायदा कोयला चोर उठा रहे हैं. सीआइएसएफ की टीम अवैध कोयला छापेमारी के लिए जाती है,कोयला पकड़ती है, लेकिन कोयले के उठाव के लिए बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से हाइवा व पेलोडर उपलब्ध नहीं करा पाने से कोयला छापेमारी अकसर अधूरी रह जाती है. ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को कुसुंडा एरिया में आया है. कुसुंडा एरिया के सीआइएसएफ इंस्पेक्टर टी ओझा के निर्देश पर शुक्रवार को सीआइएसएफ बल गंशाडीह में क्यूआरटी ने कोयला चोरों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान क्यूआरटी को खुले में रखे गये लगभग 10 टन अवैध कोयला व लगभग एक दर्जन सीमेंट के बोरा में भरकर रखे कोयले पर नजर पड़ी. क्यूआरटी ने कोयला जब्त करने के लिए बीसीसीएल प्रबंधन से पेलोडर व हाइवा उपलब्ध कराने का आग्रह किया. इसके बाद बीसीसीएल प्रबंधन ने सीआईएसएफ की ओर से अचानक सूचना देने के कारण टैंकर से इलाके में पानी सप्लाई कार्य में जाने का हवाला दे टीम को पेलोडर व हाइवा उपलब्ध कराने में अपनी असमर्थता जताई. इसके बाद छापे मारी स्थल पर कुछ देर के लिए सीआइएसएफ की टीम रूकी और चली. क्यूआरटी टीम के जाते ही कोयला चोर सारा कोयला उठाकर ले गये.कोट
सीआइएसएफ की ओर से अचानक फोन कर गाड़ी मांगी गयी. उस समय हाइवा उपलब्ध था, लेकिन ड्राइवर टैंकर लेकर पानी सप्लाई के लिए क्षेत्र में निकला था. इस कारण सीआइएसएफ को हाइवा उपलब्ध नहीं कराया जा सका.
मिंटू कुमार,
न्यू गोधर कुसुंडा कोलियरीडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




