Dhanbad News: बीसीसीएल की 441वीं बोर्ड बैठक टली, अब 22 अप्रैल को होगी

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 19 Apr 2026 1:02 AM

विज्ञापन

Dhanbad News: बोर्ड की बैठक में वित्तीय 2025-26 के नतीजों पर होगा फैसला, सेबी को भी दी गयी जानकारी.

विज्ञापन

धनबाद, बीसीसीएल की 441वीं बोर्ड बैठक, जो 18 अप्रैल को प्रस्तावित थी, अब टाल दी गयी है. कंपनी की ओर से जारी संशोधित सूचना के अनुसार, कुछ अपरिहार्य कारणों से बैठक की तारीख बदल दी गयी है. साथ ही ऑडिट कमेटी की बैठक भी टाल दी गयी है. अब यह दोनों अहम बैठक 22 अप्रैल को बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन में आयोजित की जायेगी. बीसीसीएल की 441वीं बोर्ड बैठक में 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही और पूरे वित्तीय वर्ष 2025-26 के ऑडिटेड स्टैंडअलोन वित्तीय परिणामों पर विचार किया जायेगा. वित्तीय परिणामों को बोर्ड के समक्ष पेश करने से पहले ऑडिट कमेटी द्वारा उनकी समीक्षा की जायेगी. इसके बाद बोर्ड उन्हें मंजूरी देगा और रिकॉर्ड में लिया जायेगा. बीसीसीएल के कंपनी सचिव देबानुज देबनाथ द्वारा जारी नोटिस में बताया गया है कि बैठक के एजेंडा पेपर्स डिजिटल बोर्ड सिस्टम (डीबीएस) पर अपलोड कर दिए गए है. संबंधित निदेशकों को ई-मेल के माध्यम से भी भेजे जा चुके है. बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या अन्य ऑडियो-विजुअल माध्यम से शामिल होने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. जो निदेशक इस माध्यम से भाग लेना चाहते है, उन्हें पहले से कंपनी सचिव को सूचित करने को कहा गया है, ताकि आवश्यक व्यवस्था की जा सके. कंपनी ने सभी निदेशकों से बैठक में भाग लेने का अनुरोध किया है. साथ ही, इस बदलाव की जानकारी नियामक संस्था सेबी (सेबी) को भी दे दी गई है.

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola